लोरमी पुलिस ने साइकिल चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 7 चोरी की साइकिलें बरामद

मुंगेली/लोरमी, 13 सितंबर 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोरमी पुलिस ने साइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 7 साइकिलें बरामद की हैं।
मामले में प्रार्थी रोशन सिंह राजपूत, निवासी वार्ड क्रमांक 09 मजगांव, लोरमी ने 11 सितंबर को थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी के अनुसार वह रानीगांव लोरमी स्थित जय इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करता है। 2 सितंबर को वह सुबह अपनी साइकिल से दुकान गया था और साइकिल को जोतपुरी स्वीट्स के पास खड़ा किया था। शाम करीब 7 बजे वापस लौटने पर साइकिल मौके से गायब मिली। रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 389/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रमेश कुमार खुंटे (52 वर्ष), निवासी ग्राम बीजा (दैजा), थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने लोरमी सहित अन्य स्थानों से कुल 7 साइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ब्रीज, हीरो, रेंजर, ब्लास्टर एवं लाइनर कंपनियों की कुल 7 साइकिलें बरामद की हैं। अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को 12 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लोरमी निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव सहित प्र.आर. दयाल गवास्कर, आरक्षक राजू साहू, रेखराम नेताम, युगल किशोर उपाध्याय एवं ईश्वर मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल से लोरमी के फुलवारी एफ, मुंगेली के करूपान और कोटा के सिमरिया में नवीन धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत - September 13, 2026
- दिल्ली से बिलासपुर पहुँचे तोखन साहू, बेलटुकरी में विधायक धर्मजीत सिंह को दी जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएँ - September 13, 2026
- लोरमी पुलिस ने साइकिल चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 7 चोरी की साइकिलें बरामद - September 13, 2026



