लेटेस्ट न्यूज़
मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार     200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज | खुड़िया जलाशय में उफान, वेस्ट बियर से छलका पानी…कारी डोंगरी पुल पानी में डूबा | भारी बारिश के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में देर रात तक राहत एवं निगरानी कार्य जारी | डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है: केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू | नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़ उपमुख्यमंत्री साव के अनुमोदन के बाद | आर आई के रिक्त पद पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

मोतिमपुर (अमरटापू) पुल निर्माण में तकनीकी खामी पर त्वरित कार्यवाही, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, दोबारा होगी ढलाई

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मोतिमपुर (अमरटापू) पुल निर्माण में तकनीकी खामी पर त्वरित कार्यवाही

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, दोबारा होगी ढलाई

क्षतिग्रस्त स्लैब हटाया गया, दोबारा होगा निर्माण

मुंगेली 24 जून 2026// जिले के मोतिमपुर (अमरटापू) मंदिर के दोनों ओर 1.70 किलोमीटर पहुंच मार्ग एवं आगर नदी पर पुल निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इस कार्य के लिए 397.18 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं 383.23 लाख रुपये की तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण कार्य के अंतर्गत आगर नदी पर 15-15 मीटर स्पान के चार स्लैब, दो एबटमेंट, तीन पियर तथा पुल के दोनों ओर पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाना है। अब तक एक स्लैब का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा दूसरे स्लैब का कांक्रीट कार्य जारी था। ईई पी डब्ल्यू डी शरद सतपथी ने बताया कि स्लैब कास्टिंग के समय मिक्सर मशीन चालक की लापरवाही के कारण मशीन का पहिया स्लैब की स्टील सेंटरिंग प्लेट पर चढ़ जाने से सेंटरिंग प्लेट एवं ताजा कांक्रीट (ढलाई) का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित हिस्से को तत्काल हटाकर पुनः गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ढलाई कराने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। साथ ही संबंधित कार्य का अब तक ठेकेदार को कोई भुगतान भी नहीं किया गया है। क्षतिग्रस्त कार्य का भुगतान नहीं किया जाएगा तथा निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण होने के बाद ही नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जिला प्रशासन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्य की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित, टिकाऊ एवं गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना उपलब्ध करायी जा सके।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार     200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज