लेटेस्ट न्यूज़
नवलपुर गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी समान के साथ कबाड़ खरीददार सहित चार आरोपियों को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…  | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में नगर उद्यान, सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा, स्कूल भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- सामूहिक आदर्श विवाह सबसे बड़ा पुण्य का काम | अंडर 13 शतरंज स्पर्धा बालक वर्ग में गीतांश साहू विजेता, योगेश बंजारे उपविजेता एवं बालिका वर्ग में मौली ध्रुव विजेता, रेणुका खत्री बनी उपविजेता | आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई में ग्राम भाठा में 14.58 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त | खनिजों के अवैध उत्खनन पर सख्ती, शिवनाथ नदी घाट पर संयुक्त कार्रवाई, पोकलेन मशीनें और हाइवा वाहन जब्त |

RECENT POSTS

अंडर 13 शतरंज स्पर्धा बालक वर्ग में गीतांश साहू विजेता, योगेश बंजारे उपविजेता एवं बालिका वर्ग में मौली ध्रुव विजेता, रेणुका खत्री बनी उपविजेता

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

अंडर 13 शतरंज स्पर्धा बालक वर्ग में गीतांश साहू विजेता, योगेश बंजारे उपविजेता एवं बालिका वर्ग में मौली ध्रुव विजेता, रेणुका खत्री बनी उपविजेता

लोरमी -मुंगेली जिला शतरंज संघ के तत्वधान में एक दिवसीय बालक बालिका मिनी वर्ग 13 वर्ष से कम आयु शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28 मई दिन गुरुवार को विकासखंड खेल केंद्र, लोरमी में आयोजित किया गया। इस स्पर्धा में मुंगेली जिले से कुल 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप श्रीमती प्रेमा अग्रवाल ,समाज सेविका, अध्यक्ष अग्रवाल महिला समाज , विशिष्ट अतिथि रामगोपाल अग्रवाल संचालक-अग्रवाल मेडिकल, सुबोध कुमार सिंह ,अध्यक्ष मुंगेली जिला शतरंज संघ, सूर्यकान्त शर्मा ,कोषाध्यक्ष ,मुंगेली जिला शतरंज़ संघ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्पर्धा के चीफ आर्बिटर ओमप्रकाश वन्दे, डिप्टी चीफ ऑर्बिटर राजेश पाटले एवं आर्बिटर यश शर्मा, अमन मिरी,अनुराग बंजारे थे।
स्पर्धा 4 चक्रो में आयोजित की गयी जिसमें अंडर 13 बालक वर्ग में प्रथम स्थान- गीतांश साहू , द्वितीय स्थान-योगेश बंजारे, तृतीय स्थान- समर्थ गुप्ता, चतुर्थ स्थान-आशुतोष जायसवाल, पांचवा स्थान- निर्भय सिंह राजपूत, छठवां स्थान- नीलेश दास मानिकपुरी

अंडर 13 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान-मौली ध्रुव, द्वितीय स्थान- रेणुका खत्री, तृतीय स्थान-निधि चक्रधारी रही।

सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

स्पर्धा में चयनित प्रतिभागी राज्य शतरंज चैंपियनशिप रायपुर में मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संघ के वरिष्ठ सदस्य  युगल किशोर राजपूत, इतवारी कुर्रे ने शुभकामनायें प्रदान की है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

प्रमुख सचिव श्री बोरा अचानकमार क्षेत्र का किया दौरा: एटीआर और खुड़िया में पर्यटन को बढ़ावा देने और युवाओं के कौशल उन्नयन  शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर दिए निर्देश