1 फरवरी को होगा रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन


लोरमी: मानव सेवा ही माधव सेवा है इस संकल्प को लेकर लोरमी शहर की सामाजिक टीम श्रीराम सेवा समिति लोरमी के द्वारा पंजाबी समाज लोरमी के विशेष सहयोग से गुरुद्वारा भवन में 1 फरवरी को रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आस पास के आम जनता सहित समिति के लोग भी रक्तदान करेगें शिविर में आये हुए सभी ब्लड जिला अस्पताल मुंगेली को दान कर दिया जायेगा जहां से फ्री में सरकारी अस्पताल के मरीजों को दिया जायेगा वही इस शिविर में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें डॉक्टरों के द्वारा विभिन्न प्रकार के जांच निःशुल्क में किया जायेगा समिति के मुखिया मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है सहयोगी दलों को भी सूचना दी जा चुकी सभी अपने हीसाब से तैयारी कर रहे हैं हम सभी चाहते हैं कि इस शिविर का लाभ आप सभी ले समिति के सभी सदस्य तैयारी में लगे हुए हैं
- “सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” जांच अभियान लोरमी में कुल 11 औषधि प्रतिष्ठानों की जांच - April 29, 2026
- सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” जांच अभियान : कबीरधाम जिला - April 29, 2026
- कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप 99 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में मिला प्रथम स्थान, जिले का नाम हुआ रोशन - April 29, 2026



