जिला भाजपा मीडिया सोशल मीडिया और आईटी सेल का बैठक संपन्न

जितेन्द्र पाठक
मुंगेली// जिला भारतीय जनता पार्टी मुंगेली के मीडिया सोशल मीडिया और आईटी सेल का बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी द्वारा लिया गया. इस बैठक में मीडिया,सोशल मीडिया और आईटी सेल के कार्यों को विस्तार देने के लिए कार्य योजना बनाया गया. आम जनता के बीच में शासन और संगठन के कामों को लेकर जाने का माध्यम मीडिया, सोशल और आईटी सेल है जिसके माध्यम से केन्द्रीय राज्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री एवं विधायकगण के प्रत्येक दिन के क्षेत्र में प्रवास और उनके द्वारा जनता के बीच में किया जा रहे कार्यों को प्रमुखता से उपरोक्त प्लेटफार्म पर लाने का कार्य करने की जिम्मेदारी तय की गईं. अवसर पर जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी,मीडिया प्रभारी रामशरण यादव सोशल मीडिया प्रभारी अशोक निर्मलकर, मीडिया सहप्रभारी विश्वास दुबे,सोशल मीडिया सहसंयोजक देवेंद्र केशरवानी, आईटी सेल सहसंयोजक महेंद्र गुप्ता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेई एवं भाजपा नगर महामंत्री महावीर सिंह उपस्थित रहे.
- यात्रियों को हो रही असुविधा पर केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने लिया संज्ञान - October 28, 2026
- बिलासपुर-मुंगेली में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, समय-सीमा में काम पूरा करने की चेतावनी: तोखन के सख्त निर्देश - October 28, 2026
- कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन के क्रियान्वयन की दिशा में बड़ा कदम, राज्य सरकार ने दी शत-प्रतिशत इक्विटी निवेश को मंजूरी: तोखन साहू - October 28, 2026

