[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

बस्तर में भ्रष्टाचारियों पर डिप्टी सीएम साव की सांय-सांय कार्रवाई

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

बस्तर में भ्रष्टाचारियों पर डिप्टी सीएम साव की सांय-सांय कार्रवाई

बस्तर में सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर फिर जांच बैठाई उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने

बस्तर में नक्सलवाद और भ्रष्टाचार वाद साथ-साथ समाप्त होगा: डिप्टी सीएम अरुण साव

“विकास भी होगा सांय- सांय”, “कार्रवाई भी होगी सांय- सांय” : डिप्टी सीएम साव

रायपुर/बस्तर – बस्तर के नारायणपुर – सोनपुर – मरोड़ा मार्ग में पीडब्लूडी के निर्माणाधीन सड़क में गुणवत्ताहीन निर्माण की जानकारी प्राप्त होने के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को कल दोपहर संज्ञान लेने आदेशित किया और शाम में सड़क निर्माण में हुई लापरवाही पर गुणवत्ता हीन निर्माण के अंदेशे से तत्काल जांच बैठा दी गई।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर आदेश कॉपी सार्वजनिक करते हुए, विभागीय जांच की जानकारी दी।

सोशल मीडिया पोस्ट में उप मुख्यमंत्री साव ने लिखा –

माओवाद और भ्रष्टाचार वाद दोनों का समूल नाश निश्चित है “विष्णु के सुशासन” में!

बस्तर के नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग में एल. डब्लू. ई योजना अन्तर्गत निर्माणाधीन सड़क में लापरवाही और गुणवत्ताहीन कार्य की जानकारी मिली थी l

विभाग के अधिकारियों को कल सुबह ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे, शाम में जांच कमेटी का गठन कर कार्रवाई सुनिश्चित कर दी गई.

“बस्तर के विकास के रोडमैप में कोई भी बाधा आए, उस पर शासकीय बुलडोजर चला दिया जाएगा l”

देश के यशस्वी गृह मंत्री @AmitShah जी ने जो बस्तर की खुशहाली-तरक्की और शांति के लिए बड़ा टारगेट सुनिश्चित किया है उसे पूरा करने विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी भूमिका है उसमें कोई लापरवाही कोई गड़बड़ी हमें मंजूर नहीं l

“विकास भी होगा सांय- सांय”
“कार्रवाई भी होगी सांय- सांय”

बता दें, बीते दिनों उप मुख्यमंत्री साव की सजगता और विभागीय जांच के आदेश के बाद ही सड़क भ्रष्टाचार में लिप्त सुरेश चंद्राकर तथाकथित कांग्रेस कार्यकर्ता के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ हुआ था, पी डब्लू डी ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस रद्द कर दिया था साथ ही अधिकारियों एवं ठेकेदार पर पुलिसिया कार्रवाई भी करवाई थी।उप मुख्यमंत्री साव लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आक्रामक मूड में दिखाई दे रहे हैं।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS