लेटेस्ट न्यूज़
मुंगेली पुलिस ने मंदिर चोरी के 02 प्रकरणों का किया खुलासा: 01 महिला और 01पुरुष से 1 लाख 75 हजार रूपये के आभूषण जप्त कर भेजा जेल | मुंगेली में वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत का 25 वाँ शहादत दिवस, शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, शहीदों को वृक्षारोपण कर दी गई श्रद्धांजलि   | मनियारी नदी में उफान : 19 वनग्रामों से जुड़ने वाली कारीडोंगरी पुलिया बाढ़ के चपेट में ! प्रशासन ने एहतिहातन किया बन्द… | मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने, छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘समाधान एप’ में पंजीयन कर राज्य एवं अन्य राज्यों से आने वाले किरायेदारों की जानकारी दर्ज करने तथा थाना/चौकी प्रभारियों को मकान मालिकों को जागरूक कर नोटिस जारी करने एवं फेरीवालों का दस्तावेज सत्यापन कराने दिये गये निर्देश। | मुंगेली जिले में भारी बारिश के मद्देनजर -जन-धन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन अलर्ट- कलेक्टर                              व्यापक सुरक्षा एवं एहतिहात के कलेक्टर ने दिए निर्देश | मुंगेली में अतिवृष्टि की चेतावनी के बीच ‘प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन’ राहत एवं सहायता के लिए बढ़ाया कदम |

RECENT POSTS

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से राधिका के जीवन में आई नई रोशनी

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से राधिका के जीवन में आई नई रोशनी

पक्का आवास बनने से परिवार हुआ खुशहाल

मनरेगा से मिला 90 दिन का रोजगार

कोरबा 23 अप्रैल 2025/ शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए खुशियों के वरदान की तरह साबित हो रही है। जनपद पंचायत करतला के ग्राम पंचायत गिधौरी निवासी राधिका वैष्णव के यहां पक्का आवास बन जाने से परिवार में खुशहाली छा गई है।

संघर्ष के दिनों से सपनों के आशियाने तक का सफर
ग्राम पंचायत गिधौरी की निवासी राधिका वैष्णव, जो अन्य पिछड़ा वर्ग से आती हैं, एक समय कच्चे एवं जर्जर मकान में अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रही थीं। बरसात के मौसम में टपकती छत और भीगी दीवारों से उनका जीवन हर पल संकट में रहता था। पुराने मकान की कमजोर दीवारें किसी भी समय ढह जाने का खतरा पैदा करती थीं। विषैले जीव-जंतु जैसे सांप और बिच्छुओं का भय उनके परिवार के जीवन का स्थायी हिस्सा बन चुका था। आर्थिक समस्याओं के चलते पक्का मकान बनाना उनके लिए एक असंभव सपना था। किंतु वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उनका आवास स्वीकृत होने से उनकी जिंदगी में नई रोशनी आई।
आवास स्वीकृति से जीवन में आया नया सवेरा
हितग्राही राधिका वैष्णव ने बताया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पक्का एवं सुरक्षित आवास प्राप्त हुआ। 29 मार्च 2025 को आवास का निर्माण पूर्ण होने के साथ ही उनके परिवार में अपार हर्ष एवं उत्साह का वातावरण बन गया है। अब वे स्वयं के पक्के घर में सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन यापन कर रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ने न केवल उनके सिर पर सुरक्षित छत प्रदान की, बल्कि उनके आत्मसम्मान एवं सामाजिक स्थिति में भी महत्वपूर्ण सुधार किया है। हितग्राही का कहना है कि “पहले हर बरसात डर के साए में बीतती थी, अब अपने पक्के घर में चैन की नींद आती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमें नया जीवन दिया है। अब मेरे बच्चों का भविष्य सुरक्षित है।“ उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से उनके परिवार को 90 दिन का रोजगार भी मिला जिससे उन्हें आर्थिक बल मिला।
नवीन संभावनाओं की ओर बढ़ते कदम
राधिका वैष्णव की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सरकार की योजनाएं जब जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से क्रियान्वित होती हैं, तो गरीब एवं वंचित वर्गों के जीवन में भी सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन संभव है। उनकी यह कहानी आज कई अन्य जरूरतमंद परिवारों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित कर रही है।
सरकार के प्रति आभार
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने राधिका वैष्णव के जीवन में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाकर एक नया उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की विष्णुदेव सरकार को धन्यवाद दिया है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने, छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘समाधान एप’ में पंजीयन कर राज्य एवं अन्य राज्यों से आने वाले किरायेदारों की जानकारी दर्ज करने तथा थाना/चौकी प्रभारियों को मकान मालिकों को जागरूक कर नोटिस जारी करने एवं फेरीवालों का दस्तावेज सत्यापन कराने दिये गये निर्देश।

मुंगेली जिले में भारी बारिश के मद्देनजर -जन-धन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन अलर्ट- कलेक्टर                              व्यापक सुरक्षा एवं एहतिहात के कलेक्टर ने दिए निर्देश