लेटेस्ट न्यूज़
स्पेन में महक रही भारतीय माटी की खुशबू: कैटेलोनिया में प्रवासी भारतीयों से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, भारत-स्पेन मैत्री को नई ऊँचाई देने पर जोर | रतनपुर पुलिस की शराब कोचियों पर कार्रवाई, 40 पाव देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार | सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या, 1.20 लाख रुपये में दी गई थी सुपारी | रायपुर धारदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई। | लोरमी में आयोजित हुई आस पड़ोस युवा संसद, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प | मुंगेली जिले को बड़ी सौगात: सात सड़कों के निर्माण के लिए 20.30 करोड़ रुपये मंजूर |

RECENT POSTS

जिला बार कौंसिल कोर्ट में वकीलों का किया गया आयुष्मान कार्ड पंजीयन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली – कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली के बार कौंसिल कोर्ट में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड पंजीयन हेतु शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान जिला स्वास्थ्य मितान द्वारा 25 वकीलों एवं उनके परिजनों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया गया। शिविर को सफल बनाये जाने हेतु बार कौंसिल के अध्यक्ष राजमन सिंह एवं अधिकारी – कर्मचारियों का विशेष योगदान था। बता दें कि आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत जिले में कुल लक्षित परिवारों की संख्या 08 लाख 11 हजार 641 के विरूद्ध 07 लाख 09 हजार 273 सदस्यों का आयुष्मान पंजीयन किया जा चुका है, शेष छुटे हुये सदस्यों का आरएचओ, सीएचओ, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर द्वारा घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। कलेक्टर ने आमजनों से अपील की है कि आयुष्मान कार्ड बनवा कर हमेशा अपने पास रखें एवं ईलाज की आवश्यकता होने पर आसानी से पंजीकृत चिकित्सालयों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्राप्त करें। योजना संबंधी अधिक जानकारी या शिकायत के लिए मितानीन, ए.एन.एम., स्थानीय पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, खण्ड चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय या टोल फ्री टेलीफोन नम्बर 14555/104 से संपर्क किया जा सकता है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS