[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

रोजी मंजूरी से जिविकोपार्जन करने वाले रोहित के विषम परिस्थिति में सहारा बना लोरमी क्षेत्र के समाज सेवक

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

लोरमी – ग्राम सेमरसल के रोजी मंजूरी करने वाले रोहित निषाद 48 वर्षीय जो अपेंडिसाइटिस बिमारी के संक्रमण से पीड़ित था जिसे मार्क हास्पिटल बिलासपुर में भर्ती था। अपेंडिक्स फटने से स्थिति गंभीर बनी हुई थी जिसे तत्काल उचित इलाज की आवश्यकता थी। बहुत महंगे इलाज होने से हिम्मत हार रहे रोहित निषाद के इलाज का लोरमी क्षेत्र के समाज सेवकों ने बीड़ा उठाया और तत्काल इलाज के लिए क्षेत्र के समाजिक कार्यकर्ता और सहयोगीयों से चंदा एकत्र कर 21523 रूपए की राशि की व्यवस्था किया। अब उनके स्वास्थ्य में सुधार आया है। लोरमी के समाजसेवी संजय सिंह राजपूत ने स्थिति को सम्हाला था उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि जब दीन दुखी बीमार पीड़ित यदि चीत्कार रहा हो और हम भजन कीर्तन में बैठे रहे,धर्म कर्म की लंबे-लंबे व्याख्या करते रहे वह मानवता के लिए उचित नहीं है। इस ईश्वरीय कार्य में लगे सहयोग दान देने वाले समस्त मानव रूपी देवताओं को मैं बारंबार नमन करता हूं। आप जैसे धरती के देवता के वजह से ही पृथ्वी अभी भी टिकी हुई है। रोहित के परिजन उनके छोटे भाई विजय निषाद ने सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं का आधार किया। इस कार्य में संजय सिंह,राजकुमार कश्यप, महावीर सिंह, सोनू सापरिया, प्रदीप उपाध्याय, विजय नंदवानी, बी के साहू, नीरज सिंह क्षत्रिय, दयाराम, जीतेंद्र सिंह कृष्ण सोनी आदि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बंधुओं ने सहयोग किया।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS