लेटेस्ट न्यूज़
ग्राम बघेलकापा में प्रनुषा हेल्थ केयर समिति की सराहनीय पहल, स्वास्थ्य शिविर में 80 से अधिक ग्रामीणों ने कराई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच | रायपुर यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष चेकिंग अभियान, 253 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई | नशीली टैबलेट का अवैध कारोबार करते दो आरोपी गिरफ्तार, 124 टैबलेट सहित स्कूटी व नगदी जब्त | सीसीटीवी की मदद से 3 लाख रुपये से भरा बैग खोजकर लौटाया, सिटी कोतवाली पुलिस की तत्परता से व्यापारी को मिली राहत | पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति | अब सेवा सेतु पोर्टल से ऑनलाइन होगा विद्यार्थियों के टीसी आवेदन का निराकरण |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

गरबा में दिखा शक्ति का आराधना, डांडिया खेलने उमड़े बच्चे,युवतियां महिलाएं…प्रेस क्लब का हुआ सम्मान

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लोरमी – नगर के थाना ग्राउंड माँ जग जननी दुर्गोत्सव समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय गरबा महोत्सव में समिति के द्वारा प्रेस क्लब के पत्रकारों का पुष्प भेंटकर स्मृति चिन्ह प्रदान किये।

दूसरे दिन गरबा उत्सव में नगर के महिलाओं एवं बच्चों, युवतियों में जमकर उत्साह देखा गया।इससे पहले प्रेस क्लब के अध्यक्ष सतीश मिश्रा एवं अन्य अतिथियों ने गरबा पंडाल में माता के सामने दीप प्रज्वलित और पूजन अर्चना कर माता की आरती कर गरबा महोत्सव का शुभारंभ किया।

गरबा महोत्सव के संयोजक पत्रकार प्रशांत शर्मा ने बताया कि यह छठवां वर्ष सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। इसमें महिलाएं,युवतियां एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिए है। समिति ने गरबा में भाग लेने वालों को निःशुल्क प्रशिक्षण सुविधा भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विश्वास दुबे ने किया। मंच को माया रानी सिंह ,अनिल दास ने सम्बोधित किया। और आयोजन में महिलाओं युवतियों के उत्साह को देखकर कहा कि यहां जिस तरह भव्य आयोजन कराया जा रहा है मानो लगता है पूरा लोरमी नगर उमड़ गया हो और किसी बड़े शहर के तर्ज पर किए जा रहे गरबा महोत्सव के आयोजन समिति निश्चित रूप से बधाई के पात्र है।

इस अवसर पर आर्यव्रत के प्रदेशाध्यक्ष राकेश तिवारी , प्रेस क्लब के सचिव नूतन गुप्ता, कृष सोनी, प्रीतम दिवाकर, सन्दीप सिंह ठाकुर, जितेंद्र पाठक, सविता पाठक,  प्रमोद जायसवाल, राहुल यादव, निशांत कश्यप, आकाश केशरवानी,  नरेंद्र खत्री शैलेन्द्र सलुजा, जतिन सलुजा ,अनिल सलुजा, पंचू अग्रवाल, विकास केशरवानी, श्यामू कश्यप,अमन सलूजा गुड्डू गुप्ता मनीष सोनी आनंद वैष्णव, सोनू सापरिया ,कृष्णा शर्मा, शुभम, प्रीति श्रीवास प्रियंका केशरवानी चंदू सहित अन्य उपस्थित रहे।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS