खुड़िया जलाशय में उफान, वेस्ट बियर से छलका पानी…
लोरमी . लगातार बारिश के बाद खुड़िया जलाशय फुल टैंक पर पहुंच गया और रविवार शाम वेस्ट बियर से करीब छह फीट पानी तेज रफ्तार से बहता नजर आया। जलाशय से निकले पानी का असर मनियारी नदी पर भी पड़ा और नदी उफान पर आ गई। ग्राम कारी डोंगरी स्थित पुल पानी में डूबने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर आवागमन रोक दिया। इधर जलाशय के उफान का नजारा देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिन्हें प्रशासन ने बहाव वाले क्षेत्र से दूर रहने की हिदायत दी। पुल और आसपास सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
आपको बता दे कि बारिश में अच्छी बरसात होने से खुड़िया जलाशय का नजारा देखने लायक रहता है और वेस्ट बियर से पानी छलकने से और भी छठा बिखरती है दूर दूर से लोगों का हुजूम देखने को वहां पर पहुंचता है। मेले जैसा माहौल रहता है वहां पर
कारिडोंगरी पुल पर बैरिकेडिंग, आवागमन को लेकर सतर्कता

भारी बारिश के कारण कारिडोंगरी पुल पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग कर दी गई है। प्रशासन द्वारा मौके का निरीक्षण कर लोगों को पुल के आसपास अनावश्यक आवागमन नहीं करने तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
- लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में - October 14, 2026
- जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं 520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं - October 14, 2026
- जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं - October 13, 2026


