लेटेस्ट न्यूज़
खुड़िया जंगल मे चल रहे जुआ पर रेड कर 09 जुआड़ियों से नगद 53500 रूप्ये सहित कुल अनुमानित कीमत 07 लाख 33 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त कर जुआ एक्ट की प्रभावी कार्यवाही की | भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम,        राज्य चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते दो रजत व तीन कांस्य पदक | मातारी सदन बरतेरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल लिटरेसी व मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित | 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव कल | मुंगेली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा | तीन दिनों से अंधेरे में दर्जनों गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण |

RECENT POSTS

चंदली में हुये दो पक्षो के खुनी संघर्ष में दो आरोपीयों को किया गया गिरफतार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

एक पक्ष के दो लोगो के खिलाफ हुयी कार्यवाही गिरफतार कर जेल भेजा गया, दुसरे पक्ष के आरोपी का हाॅस्पिटल में ईलाज होने के कारण गिरफतारी नहीं हो पायी

चंदली में बिक रहा है अवैध शराब, शराब के नशे में हुया है खुनी संधर्ष

लोरमी – ग्राम चंदली में हुए दो पक्षो के बीच खुनी संघर्ष में दो व्यक्ति की जान चली गयी थी। पुलिस के द्वारा दोनो पक्षों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक पक्ष के दो लोगो के खिलाफ कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया, वही दुसरे पक्ष के आरोपी का हाॅस्पिटल में ईलाज चलने के कारण गिरफतारी नहीं किया गया, हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद गिरफतार किया जायेगा।

मामला लोरमी के लालपुर थानांतर्गल ग्राम चंदली का है जहाॅ 1 जनवरी 2025 को रात्रि में दो पक्षो के बीच खुनी संघर्ष हुया था जिसमें शंकर राज पिता सियाराम राज उम्र 35 वर्ष व सुनील यादव पिता गणेश यादव उम्र 26 वर्ष की धटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी, वही दोनो पक्ष के लोग घायल भी हो गये थे, ग्राम चंदली में महौल काफी गर्म हो गया था जिसके देखते हुए चंदली में पुलिस छावनी बनी रही। गाॅव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अपील करती रही थी, पुलिस के द्वारा पुरा गाॅव में शांति का महौल बनाये रखे। पुलिस के द्वारा दोनो पक्षो के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 103, 315(3), 3(5) के तहत अपराध दर्ज करते हुए जाॅच में जुट गयी थी। धटना को देखते हुए मुॅगेली एसपी भोजराम पटेल के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर व लोरमी एसडीआपी माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में दोनो पक्ष के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक पक्ष के आरोपी गोकुलराज पिता सियाराम राज उम्र 42 वर्ष व गजानंद राज पिता सियाराम राज उम्र 40 वर्ष दोनो भाईयो को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया जहाॅ न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया। वही दुसरे पक्ष के आरोपी गणेश यादव पिता केजु यादव उम्र 57 वर्ष घायल का हाॅस्पिटल में ईलाज चल रहा है हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद आरोपी गणेश यादव को गिरफतार किया जायेगा।

चंदली में बिकता है खुलेआम अवैध शराब –

अवैध शराब पर जहाॅ सरकार और प्रशासन अंकुश लगाने की बाते कहते है वही देखा जाये तो पुरे क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री जोरो से है। सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चंदली में अवैध शराब खुलेआम बिकता है शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है, ग्राम चंदली में अवैध शराब की बिक्री नहीं होती रहती है तो शायद आज दो पक्षों में हुये खुनी संधर्ष में दो व्यक्ति की जान नहीं जाती है, कुछ रूप्ये के कारण अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही नहीं किया जा रहा है जिसका खामियाजा किसी के जिंदगी से हो रही है।

एक पक्ष के दो आरोपीयों गोकुलराज व गजानंद राज को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है दुसरे पक्ष के आरोपी का हाॅस्पिटल में ईलाज चल रहा है ठीक होने के बाद गिरफतार किया जायेगा। चंदली का महौल अभी शांतिपूर्ण है।

माधुरी धिरही एसडीओपी लोरमी

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS