RECENT POSTS

पूर्व सैनिकों के समस्याओं समाधान हेतु विधानसभा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव से किया सौजन्य भेंट।

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

पूर्व सैनिकों के समस्याओं समाधान हेतु विधानसभा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव से किया सौजन्य भेंट।

रायपुर।
आज विधानसभा भवन में पूर्व सैनिकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर संतोष साहू, प्रदेश संयोजक, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री
अरुण साव जी से सौजन्य भेंट कर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व सैनिकों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों एवं समस्याओं को गंभीरता से उनके समक्ष रखा गया।
संतोष साहू ने पूर्व सैनिकों की ओर से उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके त्वरित समाधान की आवश्यकता पर बल दिया तथा कहा कि जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित किया है, उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।


भेंट के दौरान उपमुख्यमंत्री भैया अरुण साव ने अत्यंत संवेदनशीलता, गंभीरता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सभी विषयों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक समस्या के समाधान हेतु त्वरित एवं ठोस निराकरण करने की दिशा में तत्परता दिखाई, जिससे उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं प्रतिनिधियों में विश्वास और संतोष का वातावरण बना।
यह मुलाकात केवल समस्याओं के निराकरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह उन वीर सपूतों के सम्मान, आत्मसम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एक मजबूत संकल्प के रूप में सामने आई, जिन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय देश की सेवा और सुरक्षा के लिए समर्पित किया है। पूर्व सैनिकों के प्रति उपमुख्यमंत्री जी की यह संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता यह दर्शाती है कि राज्य सरकार उनके कल्याण और सम्मान के प्रति पूरी तरह सजग एवं समर्पित है।


इस मुलाकात में पूर्व सैनिकों की सामाजिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक समस्याओं के साथ-साथ उनके पुनर्वास, सम्मानजनक जीवन एवं सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया कि सरकार पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
इस अवसर पर लोरमी जनपद उपाध्यक्ष सम्माननीय भाई राजेंद्र साहू, प्रांतीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष मुंगेली चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ कामता प्रसाद साहू जी, पूर्व सैनिक डेमन लाल साहू, उदय राम, भीष्म नारायण वर्मा,  देवेंद्र कुमार डडसेना, दिनेश कुमार मिश्रा,राजेश कुमार सिंह, राकेश सोनी एवं जयप्रका सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
पूर्व सैनिक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके साहस, पराक्रम और बलिदान के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और नागरिक निर्भय जीवन जी पा रहे हैं। उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।


सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से प्रेरित होकर संतोष साहू, प्रदेश संयोजक, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों के अधिकारों के लिए यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा और भविष्य में भी उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाता रहेगा।
अंत में उपमुख्यमंत्री भैया अरुण साव के प्रति हृदय के अंतःकरण से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS