[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

औषधि विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा दवा दुकानों का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल सील

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

♦️कोनी क्षेत्र में मेडिकल दुकानों किया गया चेक

♦️ * एक मेडिकल स्टोर को किया गया सील


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत नशे की प्रतिबंधित दवाइयों के बिक्री एवं बिना लायेसेंस के मेडिकल स्टोर के संचालन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर,राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, बिलासपुर गगन कुमार ( भा. पु. से.) के निर्देश पर शहर के सभी मेडिकल स्टोर मे हो रहे प्रतिबंधित दवाइयां की बिक्री एवं बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर का संचालन करने वाले के ऊपर सतत निगाह रखा जा रहा है. इसी तारतम्य मे दिनांक 06/08/2025 को औषधि निरीक्षक नीलिमा साहू एवं राहुल तिवारी थाना प्रभारी कोनी के संयुक्त टीम ने थाना कोनी क्षेत्र मे श्री गणेश मेडिकल स्टोर, श्रद्धा मेडिकल स्टोर और आरके मेडिकल स्टोर को चेक किया.

चेकिंग के दौरान श्री गणेश मेडिकल स्टोर का संचालक दीपक सोनवानी और श्रद्धा मेडिकल स्टोर का संचालक निशा सिंह उपस्थित मिले ।दोनों मेडिकल स्टोर को चेक किया गया। कोई प्रतिबंध टैबलेट एवं दवाई नहीं मिला, दवाइयां का बिल को चेक किया जो सही पाया गया। दोनों मेडिकल संचालक के ओनर को आवश्यक दिशा निर्देश एवं समझाइए दिया गया। एक अन्य मेडिकल आरके मेडिकल स्टोर,सेंदरी अस्पताल के सामने को भी चेक किया गया जिसका मालिक नहीं मिला। मेडिकल केयर टेकर ने दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थता बताई। जिसके ऊपर कार्रवाई करते हुए आर.के. मेडिकल स्टोर को सील किया गया है।
सी एस पी कोतवाली गगन कुमार, आईपीएस ने इस तरह की कार्यवाही भविष्य में तीव्र गति से करने की बात कही है।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS