लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

जल–जंगल–ज़मीन के रक्षक धरती आबा को नमन, अचानकमार में मूर्ति स्थापना का भूमि पूजन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

जल–जंगल–ज़मीन के रक्षक धरती आबा को नमन, अचानकमार में मूर्ति स्थापना का भूमि पूजन

जितेन्द्र पाठक

लोरमी – अचानकमार अभ्यारण्य के वनग्राम बिसौनी में जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा की वीरता और संघर्ष को नमन करते हुए उनकी मूर्ति स्थापना का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम प्रयास – अ स्मॉल स्टेप फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित प्रयास वनवासी पाठशाला, वनग्राम बिसौनी में कल सुबह 10 बजे संपन्न होगा।

धरती आबा बिरसा मुंडा ने अन्याय, शोषण और गुलामी के खिलाफ संघर्ष कर वनवासी समाज को आत्मसम्मान और अधिकारों के लिए जागरूक किया। जल, जंगल और ज़मीन को बचाने के लिए उनका त्याग आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी वीरता और विचारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह मूर्ति स्थापना की जा रही है।

वनवासी शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही प्रयास – अ स्मॉल स्टेप फाउंडेशन का यह प्रयास वनांचल क्षेत्र में जननायकों की विरासत को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संस्था द्वारा संचालित प्रयास वनवासी पाठशाला शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर वनवासी समाज, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने समस्त नागरिकों से इस ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS