लेटेस्ट न्यूज़
आर आई के रिक्त पद पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. | छत्तीसगढ़ रेजिमेंट से लेकर सेना की छावनी और आयुध डिपो की मांग,पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स में पूर्ण छूट तक—संतोष साहू ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के समक्ष उठाई सैनिक हितों की प्रमुख मांगें | सर्व यादव समाज लोरमी का संगठन हुआ मजबूत, ग्रामीण व नगरीय इकाई का सर्वसम्मति से गठन,शत्रुघ्न यादव ग्रामीण,राहुल यादव बने लोरमी शहरी अध्यक्ष | धारदार टंगिया से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की हत्या: आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए भेजा जेल | लूट की नीयत से प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव कर जानलेवा हमला : पुलिस से कड़ी कार्रवाई व रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग | पार्षद परिवार के साथ अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप! कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से की सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग |

RECENT POSTS

आरएसएस ने मनाया विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन कर निकाला पथ संचलन, स्थानीय लोगों ने स्वागत में बरसाए फूल

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली/लोरमी – बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड लोरमी इकाई ने बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. बतादें RSS के स्वयंसेवकों ने विजयदशमी पर्व पर पथ संचलन निकाला. इस अवसर पर नगर में पुष्प वर्षा की गई. पथ संचलन की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर से हुआ. जहां स्वयंसेवक एकत्रित होकर अनुशासन के साथ नगर में पथ संचलन निकाला गया. इस दौरान नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया. इस कार्यक्रम में मुंगेली जिले के संघचालक नरेश जी अग्रवाल, खण्ड संघचालक जगसिंह जी ध्रुव, मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक केशव सिंह ठाकुर सहित मुख्य वक्ता के रूप में क्रीड़ाभारती क्षेत्र संगठन मंत्री कौशलेंद्र जी उपस्थित रहे. इस अवसर पर उन्होंने कहा संघ का उद्देश्य है हिंदू धर्म हिंदू संस्कृति और हिंदू समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करना है।

बतादें प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के लोरमी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया जहां सैकड़ो गणवेशधारी स्वयंसेवको ने घोष के सांथ कदम से कदम मिलाते हुए नगर भ्रमण कर पथ संचलन में हिस्सा लिया. इस दौरान सैकड़ो स्वयंसेवक बंधु गणवेश में शामिल हुए. जिसकी शुरुआत स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर से होकर राजा बाड़ा होते हुए मुख्य मार्ग से बस स्टैंड मुंगेली चौक के बाद समापन कार्यक्रम मानस मंच में संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के द्वारा नियुद्ध, योग, आसन सहित अनेक सामूहिक प्रदर्शन भी किया गया. इस दौरान समापन कार्यक्रम के अवसर पर मुंगेली जिले के माननीय जिला संघचालक नरेश अग्रवाल, खण्ड संघचालक जगसिंह ध्रुव, अध्यक्षता कर रहे रिटायर्ड शिक्षक केशव सिंह ठाकुर सहित मुख्य वक्ता के रूप में कौशलेंद्र जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान मुख्य वक्ता ने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए हिंदू समाज को एकजुट रहने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि संघ का 100 वर्ष (शताब्दी वर्ष) पूरा होने वाला है. 1925 में संघ की स्थापना हुई है जिसके बाद से आज संघ को समाज हित मे कार्य करते 99 वर्ष हो गए हैं. जहां संघ समाज के विभिन्न समाजिक क्षेत्रो में कार्य कर रही है. उन्होंने इस बीच समाज मे समरसता के भाव जागृत करने सहित पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम की दिशा में काम करने की बात कही है. ताकि जल, मृदा समेत वायु प्रदूषण से बचा जा सके. सांथ ही उन्होंने कहा कि समाज में सबके मन में एक दूसरे के प्रति सद्भावना और आत्मीयता होनी चाहिए।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

छत्तीसगढ़ रेजिमेंट से लेकर सेना की छावनी और आयुध डिपो की मांग,पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स में पूर्ण छूट तक—संतोष साहू ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के समक्ष उठाई सैनिक हितों की प्रमुख मांगें