राजपूत समाज द्वारा मानव सेवा

अतड़ी के आपरेशन के लिए 60472 रू का समर्पण निधि दिया गया
लोरमी
क्षेत्र के युवा मानवता लोक कल्याण के कार्य में हाथ बढ़ा रहे हैं। असहाय कमजोर का सहारा बन रहे हैं। अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर किसी माता के पीड़ित पुत्र के इलाज हेतु सहयोग करना हमारे लिए देवी स्वरूप जगदंबा का वास्तविक पूजा रहा। इस ईश्वरी कार्य में सहयोग देने वाले समस्त दानदाता देव तुल्य है जो वास्तविक में अपने धन का सही उपयोग करते हैं।
सेमरिया निवासी परदेसी सिंह राजपूत के पुत्र दिनेश सिंह राजपूत का स्वास्थ्य अचानक ही खराब हो जाने पर इलाज हेतु बिलासपुर ले जाया गया जिस पर अतडी के ऑपरेशन हेतु बड़ा खर्च बताने पर परिवार बहुत ही दुखी था। इस अवसर पर क्षेत्र के दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर 60472 रुपए का सहयोग देकर के पीड़ित मानवता के आंसू पोछने का कार्य किये। इस कार्य में पूनम सिंह, महावीर सिंह, रामकुमार सिंह, विनोद सिंह, धर्मजीत सिंह , शेर सिंह , हृदय सिंह, सुदर्शन सिंह, उमेश सिंह, हेमंत सिंह, अक्षय सिंह, संदीप सिंह, मयंक सिंह, अनिरुद्ध सिंह आदि उपस्थित रहे।
- ग्राम बघेलकापा में प्रनुषा हेल्थ केयर समिति की सराहनीय पहल, स्वास्थ्य शिविर में 80 से अधिक ग्रामीणों ने कराई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच - November 24, 2026
- रायपुर यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष चेकिंग अभियान, 253 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई - November 24, 2026
- नशीली टैबलेट का अवैध कारोबार करते दो आरोपी गिरफ्तार, 124 टैबलेट सहित स्कूटी व नगदी जब्त - November 23, 2026


