लेटेस्ट न्यूज़
राजस्व विभाग लोरमी में अराजकता, अव्यवस्था को दुरूस्त किये जाने को लेकर कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन | लोरमी विधानसभा में 5 सड़क निर्माण के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव ने 15 करोड़ 59 हजार की स्वीकृति प्रदान की | जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरूआत अधिकारियों ने सामूहिक रूप से दवा का सेवन कर लोगों को किया जागरूक | निर्भीक पत्रकारिता का आधा दशक: सीजी क्राइम न्यूज़ ने मनाया जश्न, नामचीन हस्तियों ने दी बधाई। | पुलिस द्वारा प्रहार अवैध हुक्का बार में छापा तीन आरोपी गिरफ्तार | गांधीडीह, लोरमी के आसपास की छात्राओं को मिला सुसज्जित सर्वसुविधायुक्त 04 कन्या छात्रावास एक ही परिसर में |

RECENT POSTS

नगर पालिका उपाध्यक्ष पद को लेकर मुंगेली में सियासी सरगर्मी हुई तेज

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली – नगर पालिका उपाध्यक्ष पद को लेकर मुंगेली में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद उपाध्यक्ष पद की राह इतनी आसान नहीं दिख रही, क्योंकि भाजपा भी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतर चुकी है।

नगरपालिक में मौजूद दलीय संख्या समीकरण:

22 सीटों वाली नगर पालिका में कांग्रेस के 11, भाजपा के 10 और 01 निर्दलीय पार्षद हैं। अध्यक्ष पद कांग्रेस के खाते में जाने के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर किसका कब्जा होगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

कांग्रेस से प्रमुख दावेदार

सूरज यादव – पहली बार चुनाव लड़े और भाजपा के गढ़ शिवाजी वार्ड में कांग्रेस का परचम लहराया।

अरविंद वैष्णव – कांग्रेस के मजबूत नेता, 5 बार पार्षद रह चुके हैं और तीन अलग-अलग वार्डों से जीत चुके हैं।

गौरी श्रवण सोनकर – नगर पालिका के इतिहास में अब तक कोई महिला उपाध्यक्ष नहीं बनी, जिससे उनका नाम भी चर्चा में है।

भाजपा से प्रमुख दावेदार

जितेंद्र दावड़ा – लगातार दूसरी बार पार्षद बने, सरल स्वभाव के कारण वरिष्ठ नेताओं की पसंद माने जा रहे हैं।

मोहन मल्लाह – पूर्व उपाध्यक्ष, शांत स्वभाव के नेता हैं और अनुभव रखते हैं।

जय प्रकाश मिश्रा – चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन उनकी दावेदारी पर असमंजस बना हुआ है।

अब देखना यह होगा कि निर्दलीय पार्षद किसका समर्थन करते हैं और क्या कांग्रेस अपनी ही पालिका में इस पद को सुरक्षित रख पाती है या भाजपा कोई सियासी उलटफेर कर देती है। आने वाले कुछ दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS