
मधुबन अटल आवास में संदेही के पास अवैध रूप से रखे 14,00,000 /- (चौदह लाख रुपये) जप्त
*थाना सिटी कोतवाली, थाना तारबाहर एवं एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई

संदेही का विवरण:
1. विजेन्द्र बैस पिता महेश बैस, उम्र 38 वर्ष निवासी – श्री कृष्णा गौशाला, मधुबन रोड, अटल आवास थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
मामले का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 06.12.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अटल आवास मधुबन निवासी विजेन्द्र बैस पिछले कुछ महीनों से अत्यधिक धनराशि खर्च कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देशानुसार थाना सिटी कोतवाली, थाना तारबाहर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम बनाकर संदेही के सकुनत पर रेड कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान संदेही के घर से ₹14,00,000/- (चौदह लाख रुपये) नगद बरामद किए गए। बरामद राशि के स्रोत के संबंध में संदेही को नोटिस दिया गया, किंतु उसने कोई संतोषजनक जानकारी अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।
उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए संदेह के आधार पर बरामद नगदी को बीएनएसएस की धारा 106 के अंतर्गत विधिवत जप्त कर आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
- शासकीय राशन दुकान साल्हेघोरी में चोरी का खुलासा, 5 बोरी चावल बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार - September 14, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित होगा एक दीया: तोखन साहू - September 13, 2026
- केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल से लोरमी के फुलवारी एफ, मुंगेली के करूपान और कोटा के सिमरिया में नवीन धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत - September 13, 2026



