
➡️ मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की हत्या के मामले में चौकी खुड़िया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
➡️ घटना में प्रयुक्त धारदार टंगिया आरोपी झंगलु बैगा के कब्जे से किया गया जप्त

खुड़िया:- प्रार्थी बिशनू बैगा, निवासी ग्राम मौहामाचा, चौकी खुड़िया, द्वारा दिनांक 30.07.2026 को चौकी उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका सगा भतीजा सतलू बैगा पिछले लगभग एक वर्ष से मानसिक रूप से अस्वस्थ था तथा गांव में इधर-उधर घूमता रहता था। वह ग्रामीणों के घरों में जाकर भोजन मांगकर खा लेता था तथा कई बार लोगों से शराब भी मांगकर पी लिया करता था।
दिनांक 30.07.2026 को प्रातः लगभग 04ः00 बजे सतलू बैगा ग्राम के झंगलू बैगा के घर पहुंचा और उसकी पत्नी चैती बाई का हाथ पकड़कर भोजन मांगने लगा। इसी दौरान झंगलू बैगा ने अपनी पत्नी का हाथ पकड़ने की बात से आक्रोशित होकर घर में रखे धारदार लोहे के टंगिया से सतलू बैगा के सिर एवं गर्दन पर प्राणघातक वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक का शव आरोपी के घर के आंगन में पड़ा मिला।
सूचना पर चौकी खुड़िया पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी झंगलू बैगा पिता अंधरू बैगा, उम्र 57 वर्ष, निवासी मौहामाचा, चौकी खुड़िया, थाना लोरमी, जिला मुंगेली के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य एवं हत्या का मामला पाए जाने पर अपराध क्रमांक 317/2026, धारा 103 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, प्राप्त निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में चौकी खुड़िया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त धारदार टंगिया प्रस्तुत किया, जिसे विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी को दिनांक 31.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 01.08.2026 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्यवाही मे उपनिरी. गणपति राव (थाना लोरमी), सउनि दिलीप प्रभाकर (चौकी प्रभारी खुड़िया), आर. रामकुमार मार्को, संदीप रात्रे, विरेन्द्र राजपूत, परमेश्वर वर्मा की अहम भुमिका रही।
- डिप्टी सीएम अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा’’11 दिव्यांग को स्कूटी किये प्रदान… - August 13, 2026
- मां त्रिवेणी स्कूल गोंडखाम्ही के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 13 नग लोहे के पाइप अनुमानित कीमत ₹9,000/- बरामद चोरी करने वाले तीन आरोपियों को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार। - August 12, 2026
- मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार 200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज - August 12, 2026



