लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

लालपुर थाना में 8 किलोग्राम से अधिक गांजा परिवहन करते मोटर सायकल में महिला सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

लोरमी – मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा प्रदेश में नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव हेतु आदर्श आचार संहिता लागु होने के उपरांत जिला क्षेत्रांतर्गत एवं सरहदी क्षेत्रों में सघन चेक पाईंट लगाकर अवैध रूप से मादक पदार्थ शराब एवं गांजा तस्करी व नशा का व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी माधुरी धिरही के कुशल मार्गदर्शन पर थाना लालपुर पुल चौक के पास चेकिंग के दौरान बिजराकापा तरफ से एक मोटर सायकल में तीन सवारी आते दिखे, जिसे स्कयाकर पूछताछ किये जो गोल मोल जवाब देने लगे, संदेह होने पर गाड़ी के टंकी पर रखे बैग को खोलवाकर तलाशी ली गयी, बैग में मादक पदार्थ गांजा होने पर कर्मचारी को गवाह बुलाने भेजा गया, गवाह आने पर समक्ष गवाह के तलाशी ली गयी, तलाशी पर 04 पैकेट में कुल 08 किलो 45 ग्राम मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर बिक्री करने हेतु मुंगेली तरफ लेकर जाना बताये। तीनों आरोपियों में मोटर सायकल क्रमांक सीजी 28 क्यू-5339 के चालक ने अपना नाम अजीत कुमार सिसोदिया ग्राम पीपरखुटी थाना लोरमी एवं उसके साथी रिश्तेदार दिनांश पिता जयसिंह पारबी उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 03 मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा एवं महिला आरोपी रीना शिकारी पति मनोज उम्र 35 वर्ष निवासी मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. के संयुक्त कब्जे से 04 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा वजन 08 किलो 45 ग्राम कीमती 81000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 28 क्यू-5339 मिला जिसे जप्त कर आरोपीगण अजीत सिसोदिया, दिनांश पारधी एवं रीना शिकारी का कृत्य अपराध धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने से दिनांक 21 जनवरी को गिरफ्तार कर ज्यूडीशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा प्रभारी साईबर सेल मुंगेली, उप निरी. लक्ष्मण खुंटे थाना प्रभारी लालपुर, सउनि. मनकराम ध्रुव, प्र.आर. दयाल गावस्कर, यशवंत डाहिरे, आर. भेषज पाण्डेकर, अतुल सिंह, राजू साहू, गिरीराज सिंह, महेन्द्र सिंह, राकेश बंजारे, हेमसिंह, रिपीन बनर्जी, गुलाब रात्रे एवं म.आर. उमेश तेता की सराहनीय भूमिका रही।

‘जप्त संपत्ति का विवरण’

(01)- 08 किलो 45 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 81,000 (इक्यासी हजार) रुपए, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 50,000 (पचास हजार) रुपए कुल जुमला कीमती 1,31,000 (एक लाख इकतीस हजार) रुपए

[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS