[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

सुशासन दिवस पर नगर पालिका मुंगेली में स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्टर राहुल देव मार्गदर्शन में ‘‘सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’’ की थीम पर विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 20 दिसंबर को नगर पालिका मुंगेली अंतर्गत स्वच्छता एवं खेलकुद गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका मुंगेली के अध्यक्ष संतुलाल सोनकर ने स्वच्छता दीदीयों और सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र और टिफिन डिब्बा प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह सहित वार्ड के पार्षदगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS