लेटेस्ट न्यूज़
केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने मुंगेली जिले में ₹3.37 करोड़ की लागत से बनने वाले एनीकट का किया भूमिपूजन | थाना लोरमी, सिटी कोतवाली मुंगेली एवं फास्टरपुर क्षेत्रान्तर्गत 01 ट्रेक्टर, 07 नग चोरी गये मोटरसायकल, 01 घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल किया गया विधिवत जप्त | ग्राम ढोलगी में 06 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार | नाबालिग बच्चों को नशे के इंजेक्शन देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ व इंजेक्शन जप्त | दीनबंधु फाउंडेशन द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया देवी संपदा मंडल युवा सेवा समिति बिलासपुर के तत्वाधान में | लोरमी में 1 फरवरी को होगा रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन |

RECENT POSTS

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का जिला साहू समाज मुंगेली की पदाधिकारियों ने निर्वाचन में सहयोग के लिए किया आभार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का जिला साहू समाज मुंगेली की पदाधिकारियों ने निर्वाचन में सहयोग के लिए किया आभार

जितेन्द्र पाठक

मुंगेली – मुंगेली जिले के जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न तहसील अध्यक्षों ने केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष पुहुप साहू ने हालिया निर्वाचन के दौरान मिले मार्गदर्शन, सहयोग एवं निरंतर समर्थन के लिए साहू समाज की ओर से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

पुहुप साहू ने कहा कि तोखन साहू का समाज के प्रति समर्पण और मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा देता है। उनके सहयोग से साहू समाज संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त हुआ है तथा शिक्षा, सामाजिक समरसता और युवाओं के अवसरों को लेकर समाज निरंतर प्रगति कर रहा है।

भेंट के दौरान संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, सामाजिक एकता, शिक्षा, युवाओं के लिए रोजगार एवं समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने समाज के विश्वास के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि साहू समाज की एकजुटता, परिश्रम और सामाजिक चेतना विकास की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने समाज के हित में हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिला अध्यक्ष पुहुप साहू, संरक्षक बलदाऊ साहू, लोरमी तहसील अध्यक्ष राजेश साहू, लालपुर अध्यक्ष भवानी शंकर साहू, मुंगेली जिला अध्यक्ष लेखुराम साहू, पथरिया तहसील अध्यक्ष रामकुमार साहू, सरगांव तहसील अध्यक्ष गोविंदराम साहू, बोधीराम साहू (जिला उपाध्यक्ष), हिरालाल साहू (महामंत्री), पोषण साहू (सलाहकार) सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS