लेटेस्ट न्यूज़
अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जैतखाम को जलाने की की गई कोशिश शिकायत पर पुलिस ने विवेचना की जारी | युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप साहू व साथी योगेश डहरिया पर जानलेवा हमला, पशु तस्करों की दबंगई उजागर | 24 घंटे के भीतर चोरी के सामान को बरामद कर 02 आरोपी सहित कबाड़ी खरीददार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल | रूपये पैसे का लालच देकर सट्टा पट्टी एवं मोबाइल मे क्रिकेट माजा इलेवन एप के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खेलाना पाये जाने से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल | आनंद मेला युवा महोत्सव 13 से, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन करेंगे शुभारंभ | सेवा • संकल्प • राष्ट्रभक्ति के भाव से ओतप्रोतसंभाग स्तरीय पूर्व सैनिक सम्मेलन एवं परिवार मिलन समारोह सम्पन्न |

RECENT POSTS

डिजिटल मीडिया को नई दिशा, वेब पोर्टल न्यूज़ एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

डिजिटल मीडिया को नई दिशा, वेब पोर्टल न्यूज़ एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित

जितेन्द्र पाठक

मुंगेली। जिले में वेब पत्रकारिता को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वेब पोर्टल न्यूज़ एसोसिएशन, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) की नई कार्यकारिणी का गठन सोमवार को किया गया। इस गठन की प्रक्रिया का नेतृत्व स्वयं अध्यक्ष प्रीतेश आर्य ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वेब पोर्टल संचालक, पत्रकार एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। संगठन को मार्गदर्शन देने के लिए संरक्षक के रूप मे मनीष शर्मा, संजय जायसवाल, स्वतंत्र तिवारी, आकाश दत्त मिश्रा एवं रवि शुक्ला को नियुक्त किया गया।

नई कार्यकारिणी में यह पदाधिकारी शामिल
अध्यक्ष – प्रीतेश आर्य
उपाध्यक्ष – अभिलाष सिंह
उपाध्यक्ष – इमरान खोखर
सचिव – अक्षय लहरे
कोषाध्यक्ष – आनंद गुप्ता
संयुक्त सचिव – फलीद जांगड़े
कार्यकारिणी सदस्य – जितेंद्र पाठक
सदस्य – अजित बघेल, अरविंद बंजारा, वार्षिक बंजारे, कोमल देवांगन, पीतांबर खांडे, राहुल यादव, रामसुमेर यादव, कान्हा जायसवाल एवं रूपेंद्र भारती।

जिलाध्यक्ष प्रीतेश आर्य ने कहा कि वेब मीडिया आज सूचना का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। संगठन का उद्देश्य वेब पत्रकारों के हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना, फर्जी खबरों पर रोक लगाना तथा डिजिटल मीडिया को जिम्मेदार और मजबूत बनाना है।

संगठन से जुड़ी अपेक्षाएं : नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने, पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई। जिले में वेब पत्रकारिता के क्षेत्र में इस संगठन को एक नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS