लेटेस्ट न्यूज़
जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरूआत अधिकारियों ने सामूहिक रूप से दवा का सेवन कर लोगों को किया जागरूक | निर्भीक पत्रकारिता का आधा दशक: सीजी क्राइम न्यूज़ ने मनाया जश्न, नामचीन हस्तियों ने दी बधाई। | पुलिस द्वारा प्रहार अवैध हुक्का बार में छापा तीन आरोपी गिरफ्तार | गांधीडीह, लोरमी के आसपास की छात्राओं को मिला सुसज्जित सर्वसुविधायुक्त 04 कन्या छात्रावास एक ही परिसर में | उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी के न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन और उत्कृष्ट छात्रों का किया सम्मान | अनोखा तोहफा : पुत्र के जन्मदिन पर पिता ने शराब छोड़ दिया अनमोल उपहार |

RECENT POSTS

जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरूआत अधिकारियों ने सामूहिक रूप से दवा का सेवन कर लोगों को किया जागरूक

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरूआत

अधिकारियों ने सामूहिक रूप से दवा का सेवन कर लोगों को किया जागरूक

बिलासपुर, 10 फरवरी 2026/जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत आज से कर दी गई है। यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक जिले के समस्त क्षेत्रों में चलाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और दवा का सेवन कर बीमारी के प्रसार को रोकना है।
आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सभी अधिकारियों ने सामूहिक रूप से दवा का सेवन किया, ताकि आम जनता में जागरूकता बढ़े और लोग इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित हों। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर  प्रकाश कुमार सर्वे, सहायक कलेक्टर अरविंथ कुमारन, एडीएम शिव कुमार बनर्जी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

अधिकारियों ने सभी लोगों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर दवा का सेवन अवश्य करें, क्योंकि फाइलेरिया जैसे रोगों से बचाव केवल सामूहिक प्रयास से ही संभव है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी घर-घर जाकर दवा का वितरण करेंगे और लोगों को रोग और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देंगे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी है, जो समय रहते रोकथाम के प्रयासों से नियंत्रित की जा सकती है। अधिकारियों ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस अभियान में पूर्ण सहयोग दें और अपने परिवार के सभी सदस्यों का दवा सेवन सुनिश्चित करें।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS