लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी क्षेत्र में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई | नगरपालिका लोरमी द्वारा अनुपयोगी खुले बोरवेल्स की कैपिंग हेतु कार्यवाही | विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं — केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का सख्त रुख | रहंगी, हरदी बांध में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू हुए शामिल | लोरमी के सारधा में होटल प्रिंस में घरेलू गैस के उपयोग करते पाए जाने पर कार्यवाही की गई | नांदघाट-मुंगेली सड़क के लिए 112.89 करोड़ की निविदा मंजूर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कार्यपालन अभियंता को समयावधि में काम पूर्ण कराने के दिए निर्देश |

RECENT POSTS

हिन्दू नववर्ष की तैयारी को लेकर मानस मंच में बैठक संपन्न,

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

धूमधाम से मनाया जाएगा हिंदू नव वर्ष

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – आगामी 2 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल एवं समस्त नगरवासी के तत्वाधान में नगर में हिन्दू नववर्ष को भव्य एवं सांस्कृतिक रूप से मनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों, धर्माचार्यों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।

बैठक में हिन्दू नववर्ष के स्वागत हेतु शोभायात्रा, रामधुन प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठजनों ने हिन्दू संस्कृति और परंपराओं को संजोने के लिए नववर्ष को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंतर्गत नगर में मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भव्य शोभायात्रा तथा रामधुन प्रतियोगिता कराने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों को इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने हेतु आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ अशोक जायसवाल, विश्वास दुबे, शशांक वैष्णब, धनन्जय दुबे, संदीप ठाकुर, अमित गुप्ता, राधेश्याम अग्रवाल, जगदीश सोनी, राजकुमार अग्रवाल, राकेश दुबे, शैलेन्द्र सलूजा, महेंद्र खत्री, अशोक साहू, धनेश साहू,नितेश पाठक, अखिलेश केशरवानी मातृ शक्ति से सरोज गुप्ता, मीरा जायसवाल, मंटी जायसवाल एवं सदस्य, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद लोरमी प्रखण्ड के अध्यक्ष जय जय राम राजपूत, जिले से यतींद्र खत्री, पूनम राजपूत एवं अन्य तथा बजरंग दल के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर हिन्दू नववर्ष को पूरे हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाने का संकल्प लिया।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS