लेटेस्ट न्यूज़
ग्राम बघेलकापा में प्रनुषा हेल्थ केयर समिति की सराहनीय पहल, स्वास्थ्य शिविर में 80 से अधिक ग्रामीणों ने कराई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच | रायपुर यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष चेकिंग अभियान, 253 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई | नशीली टैबलेट का अवैध कारोबार करते दो आरोपी गिरफ्तार, 124 टैबलेट सहित स्कूटी व नगदी जब्त | सीसीटीवी की मदद से 3 लाख रुपये से भरा बैग खोजकर लौटाया, सिटी कोतवाली पुलिस की तत्परता से व्यापारी को मिली राहत | पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति | अब सेवा सेतु पोर्टल से ऑनलाइन होगा विद्यार्थियों के टीसी आवेदन का निराकरण |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

ग्राम सम्बलपुर एवं पेण्ड्रीतालाब में विधिक सेवा केन्द्र का किया गया शुभारंभ

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली –  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थानीय ग्रामीणजनों को निःशुल्क एवं मूलभूत विधिक सेवा उपलब्ध कराने हेतु मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम सम्बलपुर और लोरमी विकासखण्ड के पेण्ड्रीतालाब के पंचायत भवन में विधिक सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया गया। यह केन्द्र स्थानीय व्यक्तियों के विधिक अधिकारों के प्रवर्तन के लिये कार्य करेगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष चन्द्र कुमार अजगल्ले ने ग्राम सम्बलपुर में लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ किया। वहीं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती कंचन लता आचला ने पेण्ड्रीतालाब में केन्द्र का शुभारंभ किया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (विधिक सहायता क्लीनिक) विनिमय, 2011 के विनिमय 03 और 05 के तहत् विधिक सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया गया है। यह विधिक सेवा केन्द्र प्रत्येक माह के सोमवार एवं शुक्रवार को खुले रहेंगे। संबलपुर में  संजीव कुमार घृतलहरे तथा पेण्ड्रीतालाब में  धर्मेेन्द्र यादव को पैरालीगल वालिंटियर नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता संघ मुंगेली के अध्यक्ष टीकम चंद्राकर,  सुरेश कुमार खुसरो, पैरालीगल वालिंटियर  प्रकाश साहू के द्वारा कानून के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS