[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा लोरमी में आयोजित किया गया कोटवारो का सम्मेलन व साइबर वर्कशाप का कार्यक्रम मोर पहचान मोर सम्मान के बैनर तले कोटवारो को किया गया सम्मानित, कोटवारों को सूचना मितान के नाम से किया गया संबोधित

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली जिला ब्युरो – जितेन्द्र पाठक

लोरमी – जिले में कानून व्यवस्था एवं आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनज़र आज लोरमी विकासखंड में लोरमी कबीर भवन में मोर पहचान मोर सम्मान के बैनर तले कोटवारों का एक सम्मेलन और वर्कशॉप आयोजित किया गया जिसमें कोटवारों को पुलिस और जिला प्रशासन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में बताया व महत्वपूर्ण जानकारी दी साथ ही पुलिस और प्रशासन का सक्रिय सहयोग करने के लिए बताया गया।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कोटवारों को उनके अधिकार ग्रामो में होने वाली अवैध गतिविधियों जिनमे अवैध शराब, जुआ, सट्टा आदि व अन्य अपराधिक गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी देने और ऐसे लोगो पर निगरानी रखने को निर्देशित किया व साइबर फ्रॉड के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की और फ्रॉड से बचने के तरीकों व जानकारी संबंधित पोस्टर और पाम्पलेट वितरित किया ताकि वे अपने गाँव मे जाकर मुनादी कर ग्रामीणों को भी साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक कर सके और प्रमुख चौक चैराहो पर पाम्पलेट और बैनर चस्पा करें और बताया कि एक जिला स्तरीय वॉट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमे जिले के सभी कोटवारो को जोड़ा जा रहा है आप सभी जुड़े और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने कहा उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जिला वनमंडलाधिकारी संजय यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर एसडीओपी माधुरी धिहरी एसडीएम लोरमी थाना प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS