लेटेस्ट न्यूज़
खुड़िया जंगल मे चल रहे जुआ पर रेड कर 09 जुआड़ियों से नगद 53500 रूप्ये सहित कुल अनुमानित कीमत 07 लाख 33 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त कर जुआ एक्ट की प्रभावी कार्यवाही की | भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम,        राज्य चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते दो रजत व तीन कांस्य पदक | मातारी सदन बरतेरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल लिटरेसी व मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित | 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव कल | मुंगेली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा | तीन दिनों से अंधेरे में दर्जनों गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण |

RECENT POSTS

जिले के संवेदनशीलता को देखते हुये मुंगेली एस.पी. द्वारा देर रात्रि थाना एवं गश्त पाईंट का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली को शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर गश्त ड्यूटी नहीं लगाने पर शो-काज नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब

मुंगेली ब्यूरोजितेन्द्र पाठक

जिले के संवेदनशीलता को देखते हुये मुंगेली एस.पी. द्वारा देर रात्रि थाना एवं गश्त पाईंट का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

मुंगेली पुलिस अधीक्षक द्वारा गश्त में लगे जवानों, सेक्टर अधिकारी एवं जोनल अधिकारी को नगद ईनाम से किया गया पुरस्कृत

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा दिनांक 04.06.2025 को जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों का शहर एवं ग्रामीण ईलाकों में जिले के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने देर रात्रि भ्रमण कर मुंगेली शहर फिक्स पाईंट, पुलिस लाईन में ड्यूटी पर लगे जवानों, गश्त पाईंट चेक किये ड्यूटी पर उपस्थित नहीं मिलने पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली को मौके पर तलब कर कर्मचारियों का ड्यूटी नहीं लगाने के संबंध में शो-काज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। तत्पश्चात् लोरमी शहर में थाना, गश्त पाईंट, सेक्टर एवं जोनल अधिकारी को चेक किये रात्रि गश्त ड्यूटी पर तैनात पाये जाने पर प्रआर. लिलक साहू आरक्षक दिलेश्वर साहू व जितेन्द्र ठाकुर को गश्त करते पाये तथा सेक्टर पुलिस अधिकारी सउनि मनकराम ध्रुव एवं जोनल पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक लक्ष्मण खुंटे ड्यूटी पर उपस्थित पाये जाने पर उनसे पूछताछ किया गया संतोषप्रद जवाब देने पर अधिकारी/कर्मचारियों को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया। जिला मुंगेली के सम्पूर्ण थाना/चौकी क्षेत्रों में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में लगातार गश्त, पेट्रोलिंग होता रहे तथा आदतन निगरानी, गुण्डा बदमाशों के उपर कड़ी नजर रखने, रात्रि में अनावश्यक रूप से घुमने वाले लोगों को पूछताछ एवं चेक करने, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करने निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान पुलिस के जवानों को आमजनता के सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रेरित किया।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS