लेटेस्ट न्यूज़
लूट की नीयत से प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव कर जानलेवा हमला : पुलिस से कड़ी कार्रवाई व रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग | पार्षद परिवार के साथ अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप! कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से की सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग | “पहल अभियान: बदलाव की शुरुआत सुरक्षा के साथ” पुलिस विभाग द्वारा आयोजित | डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को मिली मंजुरी केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू के पहल से | विश्व बाघ दिवस: शिवतराई में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम साव ने कहा पर्यावरण संतुलन के लिए बाघ और वृक्ष दोनों का संरक्षण जरूरी | आईजी ने ली रेलवे सुरक्षा समिति की अहम बैठक: सी सी टीवी कैमरे लगाने सहित अवैध कबाड़, मादक पदार्थ गांजा, नशीली टेबलेट, इंजेक्शन इत्यादि की रेलवे के माध्यम से तस्करी रोकने के लिए संयुक्त कार्यवाही के दिये गये निर्देश |

RECENT POSTS

होली त्यौहार के मद्देनजर अवैध नशे कारोबारियों पर मुंगेली पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही जारी

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली/लोरमी – थाना लालपुर एवं चौकी साकेत पथरिया अंतर्गत अवैध शराब परिवहन में संलिप्त 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार वही आरोपी जॉनी कांत से 100 पाव देशी प्लेन शराब एवं धर्मेन्द्र बंजारे से देशी मशाल शराब 93 पाव एवं परिवहन में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल जप्त अनुमानित जुमला कीमती 1,39,230 रूपये

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा होली त्यौहार के मद्देनजर जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक लोरमी माधुरी धिरही एवं नवनीत पाटिल से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना लालपुर पुलिस एवं साइबर सेल की टीम को दिनांक 12.03.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सुखाताल तरफ से देशी प्लेन शराब लेकर सारंगपुर की ओर मोटर सायकल में परिवहन करते जा रहे है कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ घेराबंदी कर उक्त मो.सा. चालक को रोकवाकर पूछताछ एवं चेक किये जो अपना जॉनी कांत पिता सुभाष कांत कुर्रे उम्र 38 वर्ष निवासी बरमपुर थाना लालपुर, जिला मुंगेली बताये जिसके कब्जे में रखे दो नग बैग में 100 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 9000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी-28 एन-6244 कीमती 60000 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

चौकी साकेत थाना पथरिया मुखबीर से सूचना मिला कि सरगांव तरफ से देशी मशाला शराब लेकर उमरिया की ओर मोटर सायकल में परिवहन करते जा रहे है कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ ग्राम उमरिया पास घेराबंदी कर उक्त मो.सा. चालक को रोकवाकर पूछताछ एवं चेक किये जो अपना धर्मेन्द्र बंजारे पिता मोहन बंजारे उम्र 41 वर्ष निवासी उमरिया चौकी साकेत, थाना पथरिया, जिला मुंगेली बताये जिसके कब्जे में प्लास्टिक बोरी में रखे 93 पाव देशी मशाला शराब कीमती 10230 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल प्लेटिना सीजी-28 एन-7974 कीमती 60000 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया उक्त दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

थाना लालपुर एवं चौकी साकेत थाना पथरिया क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब परिवहन करने वाले 02 आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल कीमती 1,20,000 रूपये एवं देशी प्लेन मदिरा तथा देशी मशाला शराब कुल 193 पाव, कीमती 19,230 रूपये जुमला कीमती 1,39,230 रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरी. लक्ष्मण खुंटे थाना प्रभारी लालपुर, उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा प्रभारी साईबर सेल मुंगेली, सउनि. उमेंद दास गोयल चौकी प्रभारी साकेत एवं साइबर टीम की सराहनीय भूमिका रही।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

आईजी ने ली रेलवे सुरक्षा समिति की अहम बैठक: सी सी टीवी कैमरे लगाने सहित अवैध कबाड़, मादक पदार्थ गांजा, नशीली टेबलेट, इंजेक्शन इत्यादि की रेलवे के माध्यम से तस्करी रोकने के लिए संयुक्त कार्यवाही के दिये गये निर्देश