लेटेस्ट न्यूज़
जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरूआत अधिकारियों ने सामूहिक रूप से दवा का सेवन कर लोगों को किया जागरूक | निर्भीक पत्रकारिता का आधा दशक: सीजी क्राइम न्यूज़ ने मनाया जश्न, नामचीन हस्तियों ने दी बधाई। | पुलिस द्वारा प्रहार अवैध हुक्का बार में छापा तीन आरोपी गिरफ्तार | गांधीडीह, लोरमी के आसपास की छात्राओं को मिला सुसज्जित सर्वसुविधायुक्त 04 कन्या छात्रावास एक ही परिसर में | उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी के न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन और उत्कृष्ट छात्रों का किया सम्मान | अनोखा तोहफा : पुत्र के जन्मदिन पर पिता ने शराब छोड़ दिया अनमोल उपहार |

RECENT POSTS

महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी विस्तार को लेकर मुंगेली कांग्रेस भवन में आयोजित हुई अहम बैठक

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली –  महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी विस्तार हेतु आज मुंगेली कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजीत बनर्जी, पूर्व मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर, अभिलाष सिंह, रमेश यादव, श्रवण सोनकर, रवि कोसले,सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा, “हर स्त्री बहुत मज़बूत होती है। आप सभी महिलाओं में अपार शक्ति और क्षमता है। महिला कांग्रेस की स्थापना स्वयं इंदिरा गांधी जी ने इसलिए की थी ताकि महिलाओं को समानता का अधिकार मिले और नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके।”

बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी अपने चुनावी अनुभव साझा किए एवं महिला कांग्रेस की भूमिका को और सशक्त बनाने पर बल दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मायारानी सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए महिलाओं की भागीदारी और सक्रियता की सराहना की। वरिष्ठ महिला नेत्री मंजू शर्मा ने सभी नव निर्वाचित महिला पार्षदों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर ने सक्रियता के लिए सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। पूर्व मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जहां इंदिरा गांधी जैसी सशक्त महिला नेता ने देश को नेतृत्व दिया। उन्होंने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके अंदर की शक्ति को पहचानने की अपील की।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजीत बनर्जी ने महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव की पार्टी के प्रति निष्ठा और सक्रियता की प्रशंसा करते हुए सभी महिलाओं को उनके समर्पण के लिए सलाम किया। अंत में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने सभी महिलाओं से अपील की कि वे संगठन को और सशक्त बनाने हेतु सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यकारिणी विस्तार में सभी को उचित स्थान मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस सचिव जागेश्वर वर्मा ने कुशलतापूर्वक किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

बैठक में नूरजहां,जाहिदा बेगम, मनोरमा गुप्ता, हेमीन मंगेशकर, शकीरा खान, श्वेता पाठक, सरोज चतुर्वेदी, उर्वशी पाण्डेय, पुष्पा घृतलहरें, अनीता विश्वकर्मा, मोना नागरे, निधि पौराणिक, गौरी श्रवण सोनकर, प्रतिमा रवि कोसले, आराधना तिवारी, निधि ठाकुर, रश्मि तिवारी, साधना वर्मा, ममता श्रीवास्तव,रूपा सोनी एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं और उन्होंने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS