
गांजा के अवैध खेती करने वाले आरोपी भैयालाल ध्रुरी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
अवैध रूप से गांजा उत्पादन करते हुये आरोपी से 3.650 किलोग्राम गांजा का पौधा कीमती 15000 रूपये किया गया जप्त
आरोपी के विरूद्ध थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 20(ए) नारकोटिक्स एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही
मुंगेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन बॉज’’ के तहत अवैध रूप से मादक पदार्थ शराब एवं गांजा तस्करी व नशा का व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है।

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत थाना जरहागांव अंतर्गत ग्राम अमोरा में मनियारी नदी किनारे अपने बाड़ी में अवैध मादक पदार्थ गांजा उत्पादन करने वाले आरोपी को जरहागांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
दिनांक 27.06.2026 को थाना जरहागांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम अमोरा में एक व्यक्ति मनियारी नदी के किनारे अपने सब्जी बाडी में अवैध रूप से गांजे का पौधा लगाकर अवैध मादक पदार्थ का उत्पादन कर रहा है कि सूचना पर, मुखबीर सूचना तस्दीकी एवं रेड कार्यवाही हेतु ग्राम अमोरा संदेही के बाड़ी मे रेड कार्यवाही किया गया जिसमें रेड कार्यवाही के दौरान 03 नग मादक पदार्थ गांजे का हरा पौधा पत्तीदार उगा हुआ मिला, जिसके संबंध में भैयालाल धुरी से बारिकी से पूछताछ किया गया एवं गवाहों से पौधों के पत्ती को रगडकर सुंघवाकर पहचान करवाया गया जो मादक पदार्थ गांजे का हरा पौधा होना पाये जाने पर गांजे के 03 नग हरे पौधे को गवाहों के समक्ष जड़ सहित उखडवाकर बरामद आरोपी भैयालाल धुरी से जप्त किया गया, जिसका कुल वजन 3.650 किलोग्राम किमती करीबन 15000 रूपये का होना पाये जाने पर आरोपी भैया लाल धुरी पिता स्व. विश्राम धुरी उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम अमोरा थाना जरहागांव जिला मुंगेली को दिनांक 27.06.2026 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक शोभा यादव थाना प्रभारी जरहागांव, प्रशिक्षु उप निरी. हर्षा वर्मा प्र.आर. महेश राज, भुवन चतुर्वेदी आर. पेखन गेंदले, बसंत पैकरा एवं उमेश सोनवानी की सराहनीय भूमिका रही।
- मनियारी नदी किनारे अवैध मादक पदार्थ गांजा पौधे की जप्ती , आरोपी को जरहागांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। - June 29, 2026
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वनांचल के 8 गांवों में जनचौपाल लगाकर बिजली, पानी, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए 20 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी - June 28, 2026
- लोरमी कालेज परिसर में 19 लाख के पेवर ब्लाक निर्माण कार्य का किया गया भूमि पूजन : उपमुख्यमंत्री साव की बड़ी सौगात - June 26, 2026









