लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

हाईटेक चोर: ट्रांसफार्मर खोल अंदर के कीमती समान को निकाल ले गए चोर समान की कीमत 3 से 4 लाख रुपये अनुमानित

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ट्रांसफार्मर खोल अंदर के कीमती समान को निकाल ले गए चोर

जितेन्द्र पाठक

तखतपुर – चोरी भी अब हाईटेक हो गई है, अब तो शातिर चोर बिजली ट्रांसफार्मर के भीतर के पार्ट्स को भी चोरी कर ले जाने लगे हैं। यह चोरी की घटना तखतपुर ब्लाक के जूनापारा चौकी अंतर्गत है जहाँ क्रेसर खदान में घटित हुई है।

गौरतलब है कि तखतपुर ब्लाक के जुनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम दर्री में गिट्टी खदान है जहां गिट्टी निकाला जाता है गिट्टी को अलग अलग साइजो में तोड़ने के गिट्टी खदानों में क्रेशर मशीन लगाया जाता है क्रेशर मशीन को बिजली से चलाने के लिए ट्रांसफार्मर की आवश्यकता पड़ती है मेमर्ष के द्वारा ट्रासंफार्मर लगवाया जो अभी चालू नही हुआ था, बीती रात क्रेशर संचालित को देखरेख करने वाला सुपरवाइजर रात में सोने चला गया इसी दरम्यान क्रेशर खदान में लगे ट्रांसफार्मर को कुछ अज्ञात चोरों के द्वारा खोलकर उसमें लगे अंदर के कीमती सामान को चोरी कर ले गए। सुबह जब सुपरवाइजर ने देखा तो इसकी जानकारी क्रेशर संचालक को दिया गया, सुपरवाइजर के द्वारा चोर घटना की शिकायत जुनापारा चौकी लिखित शिकायत दर्ज कराया गया। चोरी के समान का अंदाजा करीब 3 से 4 लाख रुपये अनुमानित माना जा रहा है।

सोचने वाली बात यह है कि आखिर चोर इतना अनुभवी कैसे निकाला जो ट्रांसफार्मर के भीतर के पार्ट्स को बाकायदा खोलकर चोरी कर लिया, कीमती सामान को बस निकाला गया ट्रांसफार्मर में डले ऑयल पूरा नीचे गिरा हुआ था, इस चोरी की घटना को देखकर यह तो समझ में आ रहा है कि इसे अंजाम देने में काम से कम 5 से 7 लोग जरूर रहे होंगे।

जुनापारा चौकी संजीव ठाकुर ने बताया कि चोरी की घटना का शिकायत सुपरवाइजर द्वारा किया गया, अज्ञात चोरों के द्वारा अपराध दर्ज किया जा रहा।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS