लेटेस्ट न्यूज़
“सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” जांच अभियान लोरमी में  कुल 11 औषधि प्रतिष्ठानों की जांच | सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” जांच अभियान  : कबीरधाम जिला | कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप 99 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में मिला प्रथम स्थान, जिले का नाम हुआ रोशन | मुंगेली जिला के 10 ग्रामो में पंचायत भवन निर्माण के लिये 2 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किये डिप्टी सीएम अरुण साव ने | डिप्टी सीएम अरुण साव से ग्रामीणों ने किया खुड़िया जलाशय से पानी छोड़ने की, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश छोड़ा गया पानी | अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने व बिक्री करने वाले आरोपी के कब्जे से 55 लीटर शराब जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल |

RECENT POSTS

प्रकृति को मां जैसा दें सम्मान : उप मुख्यमंत्री  अरूण साव,उप मुख्यमंत्री ‘वन महोत्सव’ कार्यक्रम में हुए शामिल

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

प्रकृति को मां जैसा दें सम्मान : उप मुख्यमंत्री  अरूण साव

उप मुख्यमंत्री ‘वन महोत्सव’ कार्यक्रम में हुए शामिल

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण
बिलासपुर–  उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज वन चेतना केन्द्र सकरी में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाया और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील की। कार्यक्रम में विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, तखतपुर जनपद अध्यक्ष डॉ माध्वी संतोष वस्त्रकार, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह, सीसीएफ बिलासपुर प्रभात मिश्रा, डीएफओ विपुल अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक और स्कूली बच्चे मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि 1950 से अनवरत वन महोत्सव मनाया जा रहा है। हमारे राज्य का 44 प्रतिशत क्षे़त्र वनों से आच्छादित है। 55812 वर्ग किमी भूभाग वनों से आच्छादित है। वनों की वजह से ही हम कोरोना जैसी माहामारी पर विजय पाने में सफल हुए। लगातार हो रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के चलते वनों का क्षेत्रफल लगातार बढ़ रहा है और यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि सर्वाधिक वृद्धि छत्तीसगढ़ में हुई है। हम अपनी आने वाली पीढ़ी को अच्छे पर्यावरण की सौगात दें, यह हमारी जिम्मेदारी है। हमें पर्यावरण को संरक्षित, पल्लवित और पुष्पित करना होगा। मां का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। जिस प्रकार मां हमारा जीवन भर पालन-पोषण करती है उसी प्रकार एक वृक्ष भी जीवनभर हमारे लिए करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसलिए मां से पेड़ को जोड़कर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की। अपनी मां की तरह ही हमें पेड़ को सम्मान देना होगा। हमें पर्यावरण और जल संरक्षण के महत्व कोे समझना होगा। बारिश के एक-एक बूंद को संरक्षित करना होगा। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि हम आज इतने निर्दयी हो गए हैं कि गौ माता सड़कों पर घूम रही है। हमें गौ-माता की भी सेवा करनी होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने गौ-माता की सेवा के लिए गौधाम योजना शुरू कर रही है।

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। बिल्हा ब्लॉक में एक ही दिन में 60 हजार से ज्यादा पौधे लगाये गये। तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें लगातार प्रयास करना चाहिए। हमें वृक्षों का महत्व समझना होगा। अपने प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण के लिए सराहनीय पहल की गई है। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रकृति हमारी मां जैसी है। प्रकृति हमें सब देती है। हमने पर्यावरण का संतुलन बिगाड़ कर उस पर सबसे बड़ा कुठाराघात किया है। हमें अपने विशेष अवसर जैसे जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ पर पौधे लगाकर उन्हें अविष्मरणीय बनाना चाहिए। सीसीएफ  प्रभात मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया। डिप्टी रेंजर  जितेंद्र साहू ने कार्यक्रम मंच का संचालन किया।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS