लेटेस्ट न्यूज़
गुरु – जीवन को परमात्मा से जोड़ने वाली दिव्य शक्ति – गुरु पूर्णिमा विशेष | CWG में सिल्वर मेडल जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई | लालपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही दिव्यांग युवती से बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल | केबल वायर चोरी के प्रकरण में 03 आरोपियों एवं 2 विधि से संघर्षरत बालकों से चोरी गई संपत्ति शत-प्रतिशत बरामद करते हुए किया गिरफ्तार | मुंगेली पुलिस की तत्परता – देवरहट लुट की घटना को 48 घंटों में किया खुलासा 04 आरोपी सहित 04 नाबालिग को सोने चांदी के आभूषण सहित किया गिरफ्तार | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में मुंगेली एवं लोरमी में NFL आउटलेट स्थापित करने का माँग किये |

RECENT POSTS

जिले के श्रमिकों को मिली 06 करोड़ 35 लाख से अधिक की आर्थिक सहायता

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मिला नया आयाम

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

मुंगेली – जिले के निर्माण एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन और श्रम विभाग की सक्रिय पहल से अब तक 05 हजार 300 से अधिक श्रमिकों को 06 करोड़ 35 लाख 70 हजार रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। श्रम पदाधिकारी अभिषेक सिंह ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को सशक्त करने के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल और छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के तहत कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत 03 हजार 408 श्रमिकों को 02 करोड़ 92 लाख 71 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत संचालित असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना, असंगठित कर्मकार छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पंजीकृत 01 हजार 929 असंगठित श्रमिकों को 03 करोड़ 43 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली।
योजनाओं का लाभ श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए विकास खंडों और गांवों में शिविर आयोजित कर श्रमिकों का पंजीयन किया जा रहा है। इससे अधिक से अधिक श्रमिक इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। शासन की इस पहल से श्रमिकों में उत्साह और खुशी का माहौल है। उन्हें न केवल आर्थिक सहायता मिल रही है, बल्कि उनकी सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित हो रही है।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS