लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

बिलासपुर पुलिस के अभियानों की गूँज हर एक ग्रामीणों तक: जुनापारा पुलिस चौकी

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

बिलासपुर:    *बिलासपुर पुलिस के अभियानों की गूँज हर एक ग्रामीणों तक :- जिला बिलासपुर पुलिस विभाग में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस कप्तान  रजनेश सिंह के पदस्थापना होने के बाद से जिला के हर एक शहरवासियों एवं ग्रामीणों को सजग करने जनजागरूकता अभियान सतत् चलाए जा रहे है जिसमें -नशा मुक्ति अभियान, आओ सवारें कल अपना , चेतना अभियान, सियान चेतना, साईबर जागरूकता अभियान और यातायात जागरूकता अभियान, प्रमुख है उक्त अभियानों को शहर के हर गली गली तक और ग्रामीण क्षेत्र के हर गाँव तक पहुंचने की जिम्मेदारी जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ साथ सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को सौंपी गई है जिसके चलते पूरे बिलासपुर जिले में पुलिस के अभियानों की गूँज आए दिनों सुनाई देती रहती है

अभी हाल ही में जूनापारा पुलिस चौकी के द्वारा लगभग 15 से 18 ग्रामों को नशा से मुक्त किया गया है जिसमें ग्राम जूना पारा, सलाया, भीमपुरी, उदयपुर, डोमनपुर, सेकरी, दर्री, सफरीभाठा, सिंघनपूरी, चोरगॉव , तेंदुआ, उदयपुर जोगीपुर साल्हेडबरी,धूमा, नागचुवा , जैसे ग्रामों के साथ अन्य ग्राम भी शामिल है जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में लोगों को जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को बताकर जागरूक किया गया है। इस जागरूकता अभियान की खास बात यह रही है कि इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीति से हटकर जन प्रतिनिधियों का सहयोग लगातार पुलिस को मिलने से क्षेत्र में अच्छी खासी भीड़ सैकड़ों की संख्या में पुलिस के जागरूकता अभियान में हिस्सा ले और इसका सीधा सीधा फायदा लोगो को जागरूक करने में हो रहा है ।

अभी हाल ही में चौकी जुनापारा पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस कप्तान के निर्देशों को अमल में लाने के लिए ग्रामीण वृद्धजनों की मीटिंग लेकर उनके अनुभवों को साझा किया गया और पुलिसिंग में अमल में लाने की बात की गई साथ ही फूलमाला श्रीफल और फलों से स्वागत किया गया जिसे सोशल मीडिया में लोगों ने खूब सराहा है ग्राम धूमा में भी जनप्रतिनिधि महिला नेत्री हेमलता राजपूत के आहवान में सैकड़ों महिलाएं , ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित होकर गली गली में नशा मुक्ति के रैली निकाली गई , जूनापारा पुलिस स्टॉफ द्वारा ग्रामीणों को नशा। विरुद्ध अभियान में यातायात जागरूकता, सायबर जागरूकता, आओ सवारे कल अपना अभियान की जानकारी को साझा किया।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS