लेटेस्ट न्यूज़
रतनपुर प्रवास के दौरान पूर्व सैनिक परिवार की स्थिति पर संवेदनशील पहल, समाज के सक्षम एवं संवेदनशील नागरिकों से भी अपील की कि वे आगे आकर पूर्व सैनिक परिवार की सहायता करें। | उप मुख्यमंत्री अरुण साव की घोषणा के बाद कोटा को मिला नगर पालिका का दर्जा, अधिसूचना जारी,जनता से किया वादा 10 माह में निभाया | मुंगेली में भारतीय सेना में चयनित अग्निवीर  युवाओं का भव्य सैनिक सम्मान समारोह संपन्न | नगर पालिका परिषद के प्रथम नव निर्वाचित अध्यक्ष सुजीत वर्मा का जन्मदिन नाका चौक पर भाजपा नेताओं द्वारा केक काट कर मनाया गया | लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में प्राइवेट एम्बुलेंस संचालकों की दादागिरी, वीडियो वायरल, डॉक्टरों से बदसलूकी का आरोप | नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को उसके घर ग्राम चालान से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। |

RECENT POSTS

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन के प्रयासों से क्षेत्र को मिली 35 करोड़ की सौगात,पीएम जनमन योजना अंतर्गत विभिन्न गांवो तक बिछेगा सड़कों का जाल।

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

  • क्षेत्र के लोरमी, कोटा और तखतपुर विकासखंड में 51 किलोमीटर लंबाई की 14 सड़कों के निर्माण को प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत स्वीकृति मिली।

बिलासपुर –  केंद्रीय आवासन और शहरी विकास राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू के प्रयासों से क्षेत्र को 35 करोड़ 33 लख रुपए की लागत वाली कुल 14 सड़कों के निर्माण की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत करोड़ों की लागत से क्षेत्र के विभिन्न गांवों तक 51.5 किलोमीटर लंबी सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।

गौरतलब है कि केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पिछले दिनों ही क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण हेतु प्रयास किए थे जिसके फलस्वरुप पीएम जनमन योजना के अंतर्गत कुल 44.5 किलोमीटर लंबाई की 12 सड़कों का निर्माण स्वीकृत हुआ है तथा 7.35 किलोमीटर लंबाई की दो अन्य सड़कों का निर्माण प्रस्तावित किया गया है।

  • केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिए थे तत्काल स्वीकृति और निर्माण के निर्देश, 30 से अधिक गाँव के निवासियों को मिलेगा सीधा लाभ।

ये सभी निर्माण कार्य बिलासपुर लोकसभा के कोटा, लोरमी तथा तखतपुर विकासखंड के अलग-अलग गांव में किए जाएंगे। इन सड़कों का निर्माण हो जाने से 30 से भी अधिक गाँव के रहवासियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनके आने- जाने के लिए सड़क सुविधाएं मजबूत होंगी। लंबे समय से इस क्षेत्र के ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए मांग करते आ रहे थे। जैसे ही केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू जी के संज्ञान में इन सड़कों का मुद्दा आया उन्होंने तत्काल इस ओर पहल करते हुए अधिकारियों से प्रस्ताव मंगाकर सड़कों के डीपीआर और टेंडर के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

  • पीएम जनमन योजनांतर्गत प्रस्तावित सड़कें :

मुंगेली जिले के लोरमी ब्लॉक में परसवारा से गुनापुर तक 4.30 किमी सड़क 2 करोड़ 83 लाख की लागत से।

कोटा – लोरमी रोड (पाली) से टिंगीपुर तक 1 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से 3.05 किमी सड़क।

  • जनमन योजना अंतर्गत स्वीकृत सड़कें

मिट्ठू नवागांव रोड से बैगापारा तक एक करोड़ 40 लाख की लागत से 2.20 किलोमीटर सड़क।

कोटा बेलगहना रोड से डोंगरीपारा तक एक करोड़ 74 लाख की लागत से 2.40 किलोमीटर सड़क।

पटेलपारा मानिकपुर रोड से चुरेली अमगार तक 2 करोड़ 61 लख रुपए लागत से 3.7 0 किलोमीटर सड़क।

कोटा बेलगहना रोड से बैगापारा करही कछार तक 87 लाख रुपए की लागत से 1.20 किलोमीटर सड़क।

कोटा विकासखंड में कारखा से करवा पारा बैगा मोहल्ला तक 3 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से 5.30 किमी सड़क।

तखतपुर ब्लॉक के भीमपुर से राम्हेपुर बैगापारा तक 4 करोड़ 24 लाख की लागत से 6.40 किलोमीटर सड़क।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS