लेटेस्ट न्यूज़
गौवंश एवं भैंसों को बूचड़खाने ले जा रहे ट्रक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार 9 भैंसों को कटिंग के लिए अलीगढ़ ले जाने की बात कबूल; ट्रक यूपी नंबर का जब्त | रायपुर रेलवे स्टेशन में संयुक्त सघन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों एवं प्रतिबंधित सामग्री पर वैधानिक कार्यवाही | नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस पर लोरमी की लेखिका सुमित्रा साहू ‘सिम्मी’ की कृति का हुआ विमोचन | सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार | सकरी पुलिस को चोरी के मामले मे मिली सफलता• आरोपी के कब्जे से चोरी गए 33 केव्ही बिजली तार कीमती 25000 रूपये एवं मोटर सायकल CG 10 AK 1051 को किया गया जप्त• आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया | एटीआर लोरमी में बायसन की मौत, वन विभाग की निगरानी पर उठे गंभीर सवाल |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

श्री सिद्ध बाबा आश्रम कोनचरा में भक्ति की दिव्य अनुभूति श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

श्री सिद्ध बाबा आश्रम आश्रम कोनचरा में भक्ति की दिव्य अनुभूति
श्री सिद्ध बाबा आश्रम कोनचरा में परम श्रद्धेय श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में भव्य रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना का धार्मिक अनुष्ठान वैदिक परंपरा और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ। पूज्य स्वामी जी महाराज के मार्गदर्शन में श्रावण मास के दौरान सभी आश्रमों में लगातार सात वर्षों से रुद्राभिषेक की यह पावन परंपरा निरंतर निभाई जा रही है।

पूज्य स्वामी जी महाराज के आश्रम आगमन पर हरिकीर्तन महिला मंडलियों ने मधुर संकीर्तन एवं मंगलगान के साथ भावपूर्ण स्वागत किया। उनके दर्शन और आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर हृदय में श्रद्धा, हर अधरों पर गुरु-महिमा और पूरे आश्रम परिसर में भक्ति, प्रेम एवं आस्था की दिव्य तरंगें अनुभूत होती रहीं। गुरु-दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ में उत्साह और समर्पण का भाव देखते ही बन रहा था।
विद्वान आचार्यों द्वारा पूज्य स्वामी जी महाराज की उपस्थिति में भगवान शिव के प्रिय मंत्रों एवं श्री रुद्रम् का सस्वर वैदिक पाठ किया गया।

मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और हर-हर महादेव के जयघोष से कोनचरा का पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। लोककल्याण, सुख-समृद्धि, मंगल एवं विश्वशांति की कामना के साथ भगवान भोलेनाथ का दूध, दही, घी, शहद, गन्ने के रस और पवित्र गंगाजल सहित विभिन्न द्रव्यों से विधि-विधानपूर्वक महाभिषेक किया गया। इस अवसर पर शिव आराधना के साथ गुरु-पूजन का भी विशेष भाव दिखाई दिया और श्रद्धालुओं ने पूज्य स्वामी जी महाराज के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसी पावन अवसर पर पूज्य स्वामी जी महाराज के सानिध्य एवं आशीर्वाद में बालक का अन्नप्राशन संस्कार भी विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। गुरु सानिध्य में संपन्न इस संस्कार को परिवारजनों ने बालक के मंगलमय एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष आशीर्वाद के रूप में ग्रहण किया।

कोनचरा स्थित माँ शाकंभरी आश्रम में प्रतिवर्ष पटेल समाज द्वारा माँ शाकंभरी जी का धार्मिक कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव से मनाया जाता है। सुरम्य वादियों के बीच स्थित यह पवित्र सिद्ध पीठ आज श्रद्धालुओं की आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र बन चुका है। पूज्य स्वामी जी महाराज के सानिध्य में रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान ने इस आस्था स्थल की आध्यात्मिक गरिमा को और भी विशेष बना दिया।
पूजन-अनुष्ठान के पश्चात ग्रामवासियों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कोनचरा सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सुखेना, बरपाली, जरगा, सोढ़हा कला, केंदा, कुरुवार, बेलगहना, लोरमी सहित अनेक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूज्य स्वामी जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न यह आयोजन गुरु-भक्ति, शिव आराधना, संस्कार और सामूहिक आस्था का अनुपम संगम रहा। उमड़ा जनसमूह, गूंजता हर-हर महादेव, मधुर संकीर्तन और गुरु-महिमा से सराबोर वातावरण ने माँ शाकंभरी आश्रम कोनचरा में ऐसी दिव्य अनुभूति का सृजन किया, जिसे श्रद्धालु अपने हृदय में लंबे समय तक संजोए रखेंगे।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

सकरी पुलिस को चोरी के मामले मे मिली सफलता• आरोपी के कब्जे से चोरी गए 33 केव्ही बिजली तार कीमती 25000 रूपये एवं मोटर सायकल CG 10 AK 1051 को किया गया जप्त• आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया