
मुंगेली जिला ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र पाठक
मुंगेली – कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार एवं जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले और विभिन्न अवैध गतिविधि में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय मुंगेली में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर कबाड़ी दुकान का संचालन करने के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर शासकीय भूमि पर से कबाड़ी दुकान के लिए बनाए गए संरचना को तोड़ा गया और कब्जा मुक्त करने की कार्रवाई की गई।

बता दें कि जिला मुख्यालय मुंगेली में मुसलमानों के कब्रिस्तान के लिए सुरक्षित शासकीय भूमि खसरा 993 पर अवैध कब्जा कर असलम खान द्वारा कबाड़ी दुकान का संचालन किया जा रहा था। संचालक को पूर्व में शासकीय भूमि से कबाड़ी दुकान को हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। दुकान संचालक को नोटिस दिए जाने के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर राजस्व, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा शासकीय भूमि से कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मुंगेली कुणाल पांडेय, नगर पालिका सीएमओ आशीष तिवारी सहित राजस्व, पुलिस और नगर पालिका के अमला मौजूद रहे।

- सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या, 1.20 लाख रुपये में दी गई थी सुपारी - November 1, 2026
- रायपुर धारदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई। - November 1, 2026
- लोरमी में आयोजित हुई आस पड़ोस युवा संसद, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प - October 31, 2026



