लेटेस्ट न्यूज़
नवलपुर गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी समान के साथ कबाड़ खरीददार सहित चार आरोपियों को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…  | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में नगर उद्यान, सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा, स्कूल भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- सामूहिक आदर्श विवाह सबसे बड़ा पुण्य का काम | अंडर 13 शतरंज स्पर्धा बालक वर्ग में गीतांश साहू विजेता, योगेश बंजारे उपविजेता एवं बालिका वर्ग में मौली ध्रुव विजेता, रेणुका खत्री बनी उपविजेता | आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई में ग्राम भाठा में 14.58 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त | खनिजों के अवैध उत्खनन पर सख्ती, शिवनाथ नदी घाट पर संयुक्त कार्रवाई, पोकलेन मशीनें और हाइवा वाहन जब्त |

RECENT POSTS

कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण संपन्न

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली –  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 01 मार्च से प्रारंभ होने जा रही है। परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु आज जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय बी. आर. साव उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, मुंगेली से परीक्षा प्रश्न-पत्र एवं अन्य गोपनीय सामग्रियों का वितरण किया गया। कलेक्टर  राहुल देव के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर अजय कुमार शतरंज को नोडल अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी रामनाथ गुप्ता को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा संचालन को व्यवस्थित बनाने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी चन्द्रकुमार घृतलहरे ने सभी केन्द्राध्यक्षों को प्रश्न-पत्रों की निकासी एवं वितरण की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान उन विषय शिक्षकों को ड्यूटी न लगाई जाए, जिन विषयों की परीक्षा उस दिनांक में होगी। साथ ही, प्रश्न-पत्र लेखा, उत्तर पुस्तिका लेखा, अभिरक्षा पंजी, पर्यवेक्षक कर्तव्य पंजी, निरीक्षण पंजी एवं उत्तर पुस्तिका बंडलों के संधारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

66 परीक्षा केंद्रों में 18,125 विद्यार्थी होंगे शामिल

गौरतलब है कि जिले में इस वर्ष कुल 66 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें हाई स्कूल परीक्षा हेतु 10,766 विद्यार्थी एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा हेतु 7,022 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। इसके अतिरिक्त, 337 स्वाध्यायी परीक्षार्थी भी परीक्षा में भाग लेंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

परीक्षा सामग्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें जिले के विभिन्न थानों में जमा करने के लिए 07 अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक रूट पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है तथा पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। परीक्षा केंद्रों के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स  राजेन्द्र सिंह क्षत्री एवं दिनेश घोसले उपस्थित रहे। संस्था के प्राचार्य  पी. सी. दिव्य एवं अन्य अधिकारियों ने भी वितरण प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS