लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad id="4350"]
लेटेस्ट न्यूज़

RECENT POSTS

नाली का गंदा पानी सड़को में बहता है, वार्ड क्रमांक 4 बनियापारा में आये दिन लोगो को होती है परेशानी, गंदगी को मोहल्लेवासी करते है सफाई, वर्षो से नाली निर्माण की हो रही मांग

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

लोरमी – लोरमी नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 4 बजारपारा के वार्डवासियों को नाली के पानी सड़क में बहने से आये दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है काफी समय से नये सिरे से नाली निर्माण किये जाने की मांग किया जाता रहा है लेकिन आज तक नाली नहीं बन पाया है कई बार नाली के लिए स्वीकृति मिली पर आज तक नाली निर्माण नहीं हो सका।

जहाॅ एक ओर जिले के नगरीय निकायों में शासन की योजनाओ व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत की जाॅच करने वार्डवासियों से चर्चा कर समस्या का समाधान किये जाने वार्ड चलो अभियान चलाया जा रहा है लेकिन वार्ड क्रमांक 4 गली में नाली की समस्या से अबतक निजात नहीं मिल सका है आपको बता दे कि आये दिन बाजारपारा के बनियापारा में निर्मित नाली से आये दिन नाली का पानी उपर बहने लगता है जिसके कारण वार्डवासियों को काफी परेशानी होती है। नाली को पानी नदी की तरह सड़को पर बहने लगता है नाली के पानी उपर आ जाने के कारण गंदगी व बदबु से वार्डवासी को काफी परेशानी होती है। नाली के उपर पानी बहने लगता है तो वार्डवासी के शिकायत पर स्वीपर पहुॅचते है और नाली की सफाई करते है तब पानी सड़क से उतर जाता है। नाली के सफाई के बाद सड़क से पानी उतरने के बाद सड़क में नाली की गंदगी पड़ी रहती है जिसे मोहल्लेवासी अपने घर के बाहर गंदगी को स्वयं साफ करते है।

गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक 4 अखेराज के घर से प्राकंलन त्रिपाठी के घर तक नाली निर्माण हुया है जो काफी वर्ष पहले का है, उक्त नाली में डबरीपारा से मस्जिद मोहल्ले से पानी आता है नाली छोटी होने के कारण व कचरा से जल्द भर जाता है और सड़क उपर से बहने लगता है, उक्त समस्या को देखते हुए काफी समय से नाली निर्माण के लिए वार्डवासियों के द्वारा मांग किया जाता रहा है लेकिन आज तक नाली निर्माण नहीं हो सका है वही पुर्व के जनप्रतिनिधियों के द्वारा बताया गया है नाली निर्माण के लिए स्वीकृति कराया गया था पर कुछ कारणों से निर्माण कार्य नहीं हो सका है। इस वर्ष भी नाली निर्माण कार्य के लिए अखेराज के घर से प्रांकलन त्रिपाठी के घर तक नये सिरे से नाली निर्माण के लिए राशि स्वीकृति हुया है लेकिन आज तक नाली निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है।


नाली के लिए स्वीकृति करा दिया गया है टेंडर भी हो गया है जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

चन्द्रप्रभा दास वैष्णव वार्ड 4 पार्षद


अखेराज के घर से प्राकलन त्रिपाठी के घर तक नाली निर्माण किया जाना है टेंडर हो गया है जल्द कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

लाल जी चन्द्राकर सीएमओ नगरपालिका लोरमी


[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS