मुंगेली जिला ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मां भुवनेश्वरी को चुनरी चढ़ाए
लोरमी – माता के भक्तों ने दुर्गा पंडाल रेस्ट हाउस लोरमी से डोंगरीगढ़ भुवनेश्वरी मंदिर तक पैदल यात्रा कर चुनरी चढ़ाया। इस दौरान भक्तों में माता के प्रति अनूठा उत्साह देखने को मिला

आपको बता दें कि लोरमी से डोंगरीगढ़ 22 किलोमीटर का पैदल यात्रा तयकर भक्तों ने आस्था का अनूठा परिचय दिया। पैदल यात्रा के आयोजक सोहन डड़सेना ने बताया कि पिछले वर्ष भी डोंगरीगढ़ तक पैदल यात्रा की गई थी। पूर्व में भी माता के दीवाने ग्रुप के द्वारा 5 से अधिक बाद लोरमी से बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ एवं रतनपुर तक साइकिल यात्रा भी की जा चुकी है। डोंगरीगढ़ के लिए भक्तों का जत्था सुबह 5:00 बजे रवाना हुआ। माता को चुनरी भेंट करने के लिए कांवड़ सजाकर यात्रा की गई। वहां पहुंचकर पहाड़ों पर स्थित भवन तक पहुंचने के लिए भक्तों ने उत्साह के साथ 800 से अधिक सीढ़ी भी चढ़े। आपको बता दें कि क्षेत्र में मां भुवनेश्वरी मंदिर दूर-दूर तक चर्चित है। पैदल यात्रा में मुक्तिधाम सेवा समिति के संयोजक शरद कुमार डड़सेना, नर्मदा कश्यप, हीरालाल सोनू डड़सेना, राजकुमार ढीमर, धीरज जायसवाल, कैलाश यादव, महेश वैष्णव, सुनील सारथी भागशाली, चंदन, अंश सहित अन्य शामिल रहे।
- सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या, 1.20 लाख रुपये में दी गई थी सुपारी - November 1, 2026
- रायपुर धारदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई। - November 1, 2026
- लोरमी में आयोजित हुई आस पड़ोस युवा संसद, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प - October 31, 2026



