
मूँगेली ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र पाठक
सोशल मीडिया दो धारी तलवार, इसके उपयोग में सावधानी जरूरी : उप मुख्यमंत्री श्री साव

रायपुर/मूँगेली – उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी रविवार को रायपुर के कृष्ण नगर स्थित माँ कर्मा धाम में आयोजित साहू समाज के आईटी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समारोह में कहा कि, साहू समाज में एक नई शुरुआत हुई है। आईटी प्रकोष्ठ के नव पदाधिकारियों ने शपथ ली है। समाज ने सभी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। आज दुनिया बदल गई है। आईटी का जमाना आ गया है। समाजिक जनों के बीच सूचनाएं देनी है। उन्होंने कहा कि, सोशल मीडिया दो धारी तलवार है। इसके उपयोग में सावधानी बरतना जरूरी है। आजकल लोग बिना तथ्य जाने लिख देते हैं। इससे लोगों को बचना चाहिए।

समारोह को साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, विधायक गण मोतीलाल साहू, रोहित साहू, दीपेश साहू, संदीप साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आईटी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।

- तोखन साहू ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, हल्द्वानी, नैनीताल सहित पांच नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश - November 11, 2026
- मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत बड़ा एक्शन, अवैध शराब बिक्री करते 3 आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- लोरमी वन विभाग में मुआवजा राशि के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, भालू हमले के पीड़ित ने किया सनसनीखेज खुलासा - November 10, 2026



