लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके | डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी नगर की सुरक्षा के लिए लिया बड़ा फैसला, चौक-चौराहों में लगेंगे 45 लाख के सीसीटीवी

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लोरमी – जनसेवक अरुण साव ने लोरमी की जनता से किया वादा निभाया, 45 लाख रुपए में लगेंगे सीसीटीवी कैमरा सीसीटीवी से अपराधियों और सड़क दुर्घटनाओं के बारे में मिलेगी सटीक जानकारी, कानून व्यवस्था होगी दुरुस्त, 

अटल संकल्प पत्र के वादे को निभाया, भाजपा जो कहती है, वो जरूर करती है : डिप्टी सीएम अरुण साव

उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी नगर की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने नगर के विभिन्न चौक-चौराहों में सीसीटीवी लगाने की स्वीकृति प्रदान की है। कैमरे लग जाने से सड़क दुर्घटनाओं की सटीक जानकारी मिल सकेगी। इससे पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में भी मदद मिलेगी। वहीं सीसीटीवी की सहायता से तत्काल कार्रवाई होने से अपराधों में कमी आएगी।

नगरीय निकाय मंत्री श्री साव ने बताया कि, लोरमी नगर को सुरिक्षत बनाने के लिए 45.47 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। जल्द ही नगर में कैमरे लग जाएंगे। हमने निकाय चुनाव के दौरान अटल संकल्प पत्र में जनता जनार्दन से सीसीटीवी लगाने का वादा किया था, जिसे हम पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, बीजेपी संकल्प पत्र के कार्य को पूर्ण करने तेजी से अग्रसर है। भाजपा जो कहती है, वो जरूर करती है।

गौरतलब है कि, अरुण साव जी लगातार लोरमी नगर पालिका के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने 14 महीने के कार्यकाल में करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए हैं, जो अकल्पनीय है। वहीं कई कार्य प्रगतिरत है। श्री साव ने कहा कि, आने वाले समय में लोरमी में अनेक विकास कार्य होंगे, जिससे शहर की दिशा और दशा बदल जाएगी।

[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS