लेटेस्ट न्यूज़
राज्य मंत्री तोखन साहू संकल्प भवन, नई दिल्ली में स्वच्छ भारत दिवस समारोह में सम्मिलित हुए | लोरमी की बेटियों ने विकसित भारत निर्माण पर दिया ओजस्वी भाषण, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया सम्मानित | मुंगेली जिले में तंबाकू नियंत्रण एवं नशा विरोधी जागरूकता अभियान, 16 दुकानों पर चालानी कार्रवाई | स्वच्छता ही सेवा,नागरिकों की सहभागिता से ही स्वच्छ और सुंदर बनेगा लोरमी: वक्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश | केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन ने बिल्हा के सरगांव में ‘जन जन सेवा संकल्प यात्रा’ का किया स्वागत; ग्राम सोढार में ‘आंगन मिलन उत्सव’ में हुए सम्मिलित | अचानकमार के वन ग्राम बिंदावल में जंगली हाथियों का उत्पात, पांच घरों को तोड़ा; घर में रखा राशन भी चट कर गए गजराज |

RECENT POSTS

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज निर्माणधीन भारतमाला प्रोजेक्ट रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे का किया औचक निरीक्षण

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे का गुणवत्तापूर्ण निर्माण करें, एक्सप्रेसवे से छत्तीसगढ़ की जनता को होगा बड़ा लाभ : डिप्टी सीएम अरुण साव

बहू प्रतीक्षित भारतमाला परियोजना की रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे का निर्माण जल्द होगा पूर्ण, छत्तीसगढ़ वासियों को लंबी दूरी तय करना नहीं पड़ेगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर –  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव आज अचानक निर्माणधीन रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे का औचक निरीक्षण करने अभनपुर पहुंचे, यहां उन्होंने निर्माणधीन ओवरब्रिज एवं सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान भारत माला प्रोजेक्ट एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सबसे पहले अभनपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज कार्य का औचक निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही कार्य को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने की बात कही। इस दौरान अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट कार्य की संपूर्ण जानकारी दी।

श्री साव ब्रिज निरीक्षण के बाद ग्राम पंचायत भेलवाडीह के पास पहुंचे, यहां उन्होंने सड़क निर्माण के संबंध पूछताछ की। इस दौरान अधिकारियों से सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि, निर्माण में सभी मानकों का ध्यान रखा गया है।

श्री साव ने निरीक्षण के बाद कहा कि, भारत सरकार की यह क्रांतिकारी परियोजना है, इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। इस हाइवे के बन जाने के बाद विशाखापट्टनम जाने में लंबी दूरी तय करना नहीं पड़ेगा। साथ ही यह आर्थिक गलियारा के रूप में महत्वपूर्ण साबित होगा।

गौरतलब है कि, रायपुर से विशाखापट्टनम तक 464 किमी लंबा 6 लेन का एक्सप्रेसवे का अधिकतर कार्य पूर्ण हो गया है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए छत्तीसगढ़ से ओडिशा होते हुए आंध्र प्रदेश पहुंच सकेंगे। यह रायपुर को धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, कोरापुट और सब्बावरम शहर को जोड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे विशाखापट्टनम बंदरगाह पर समाप्त होगा। इसका निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जा रहा है।

….. ……..

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS