लेटेस्ट न्यूज़
कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद | लोरमी में जनभागीदारी से कोतरी नदी की सूरत बदलने की मुहिम, तीसरे रविवार को भी युवाओं और नागरिकों ने पार्षद के नेतृत्व में किया श्रमदान | लोरमी पुलिस की ताबड़तोड़ बड़ी कार्रवाई: 6 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार | युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : तोखन साहू 👉 रायपुर में 20वें रोजगार मेले में 215 नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए | लोरमी के आकर्षक गणेश जी की प्रतिमाएं एवं पंडाल एवं साजसज्जा | श्री वरद गणेश उत्सव समिति डबरीपारा के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद का दिया जलाया गया। |

RECENT POSTS

लूट की नीयत से प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव कर जानलेवा हमला : पुलिस से कड़ी कार्रवाई व रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लूट की नीयत से प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव कर जानलेवा हमला

कोटा लोरमी मार्ग में ग्राम लोकबंद की घटना, बाल-बाल बचा परिवार, पुलिस से कड़ी कार्रवाई व रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

लोरमी। कोटा-लोरमी मार्ग पर गुरुवार देर रात हुई एक गंभीर घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोरमी प्रेस क्लब अध्यक्ष सतीश मिश्रा की कार पर अज्ञात लोगों द्वारा कथित रूप से लूट की नीयत से पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में सतीश मिश्रा, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत जूनापारा पुलिस चौकी में दर्ज कराते हुए आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने तथा आम राहगीरों की सुरक्षा के लिए इस मार्ग पर रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेस क्लब अध्यक्ष सतीश मिश्रा 30 जुलाई की रात अपने परिवार के साथ बिलासपुर से लोरमी लौट रहे थे। कार क्रमांक सीजी 04 एन के 5111 उनका पुत्र विशाल मिश्रा चला रहा था। रात लगभग 10:30 बजे जब वे ग्राम लोकबंद के पास पहुंचे, तब सड़क पर बड़ी संख्या में मवेशियों के झुंड होने के कारण वाहन की रफ्तार काफी धीमी थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया। वाहन नहीं रोकने पर आरोपियों ने हाथ में रखे पत्थर से चालक की ओर हमला कर दिया। पत्थर कार के चालक साइड के शीशे से टकराया, जिससे शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

चालक बेटे ने सूझबूझ से बचाई परिवार की जान- अचानक हुए इस हमले से वाहन में सवार पूरा परिवार घबरा गया, लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन नहीं रोका और सीधे लोरमी पहुंचकर परिवार की जान बचाई। घटना के दूसरे दिन विशाल मिश्रा ने जूनापारा पुलिस चौकी पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों की शीघ्र पहचान की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मवेशियों की समस्या भी बनी चिंता

बिलासपुर-लोरमी मार्ग पर रात के समय सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा वाहनों की गति धीमी कर देता है, जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठा सकते हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्धों पर निगरानी रखने और सड़क से मवेशियों हटाने की प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS