लेटेस्ट न्यूज़
‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के प्रथम चरण में लोरमी का चयन; शहर में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे : अरुण साव | पूना फाउंडेशन की ओर से वनग्राम तिलई डबरा के बैगा परिवारों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए जनसहयोग से प्राप्त राशि प्रदान किए | मुंगेली पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, डिप्टी सीएम अरुण साव, आईजीपी  रामगोपाल गर्ग कार्यशाला में वर्चुअली हुए शामिल, एसएसपी एवं एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | अंबिकापुर शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन एवं वाहनों का बेतरतीब खड़ी होना पाए जाने पर चलानी कार्यवाही | टीम प्रयास स्मॉल स्टेप फाउंडेशन के द्वारा अच्छा प्रयास जनजाति समाज को दिल्ली रवाना किया गया — | दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल पर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी |

RECENT POSTS

मवेशी तस्कर को लोरमी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल अन्य आरोपी फरार कब्जे से 34 नग बछड़ा जब्त

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

  • मवेशी तस्कर को लोरमी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल अन्य आरोपी फरार
  • आरोपी के कब्जे से कुल 34 नग बछडा को किया गया जप्त ।

मुंगेली ब्यूरो – जितेन्द्र पाठक

लोरमी- पुलिस अधीक्षक मुगेली भोजराम पटेल (IPS) के आदेशानुसार एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुगेली सुश्री नवनीत कौर छाबडा के मार्गदर्शन में एवम उप पुलिस अधीक्षक लोरमी नवनीत पाटिल के निर्देशन में थाना लोरमी में प्रार्थी के रिपोर्ट पर अप.क्र. 438/25 धारा छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10, पशु के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 पजीबद्ध कर अवैध रूप से लोरमी क्षेत्र से मवेशी को मुखे प्यासे हाकते पीटते हुए ले जाते पाये जाने पर आरोपी कुमार अँचल पिता स्व सिरदारी अँचल उम्र 50 साल सा. विचारपुर थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली छग लोरमी के द्वारा कॉलेज के पास रोड में आरोपी अपने एक अन्य साथी मन्नू निवासी बेड़ापारा के साथ मालिक अनिल निवासी बेडापारा के कहने पर 34 नग मवेशियोँ को बारघाट बाजार गौरेला पेण्ड्रा की ओर ले जा रहे है

जिसे बुचड़खाने के व्यापारियोँ से बेचना है. अन्य साथी मन्नू को लोगो के द्वारा देखने पर वहां से भाग जाना बताया, आरोपी कुमार अँचल के कब्जे से 34 नग मवेशी बछड़ा बैल को गवाहोँ के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया न्यायायिक रिमांड मिलने से जेल दाखिल किया गया

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लोरमी अखिलेश वैष्णव, स उ नि निर्मल घोष ,प्र.आर. शेष नारायण कश्यप ,आर.देवी चंद नौरंग, अनिल कश्यप की अहम भूमिका रही

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS