[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति योजना अंतर्गत नगरीय निकायों में लगाए गए शिविर

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली – कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत शतप्रतिशत पात्र लोगों का पंजीयन कराने एवं लाभान्वित करने के लिए जिले के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के सभी नगरीय निकायों में भी 20 दिसंबर को शिविर का आयोजन किया गया और लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं सुरक्षा बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बीमा कराने के लिए प्रेरित किया गया। नगर पंचायत बरेला में 20 हितग्राहियों का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और 21 हितग्राहियों का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत पंजीयन के किया गया। इसी तरह लोरमी नगर पालिका में भी लोगों को योजना के संबंध में जानकारी दी गई और पात्र लोगों का पंजीयन किया गया। शिविर में नगरीय निकायों के सीएमओ सहित संबंधित विभाग के अधिकारी – कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद है।

[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS