लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

आवास, स्वच्छ भारत मिशन एवं निर्माण कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक, स्वीकृत आवासों, सामुदायिक शौचालय एवं शेड निर्माण के कार्यों जल्द करें पूर्ण – जिपं सीईओ पाण्डेय

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली – जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय ने आज जिला पंचायत स्थित सभाकक्ष में पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन एवं विभिन्न निर्माण कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण अंतर्गत 2016 से 23 तक अपूर्ण आवासों की प्रगति, पीएम आवास एवं आवास प्लस अंतर्गत प्रथम किस्त प्राप्त अप्रारंभ आवासों की प्रगति, आवास प्लस अंतर्गत पंजीयन, जियोटैग, एफ.टी.ओ. ग्रामीण आवास न्याय योजना, पीएम जनमन योजना, आवास प्लस सर्वेयर पंजीयन आदि के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। इसी प्रकार उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य, सेग्रीगेशन शेड निर्माण, व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय निर्माण तथा 15वें वित्त आयोग, समग्र शिक्षा अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की।

जिपं सीईओ ने सरपंच एवं सचिवों को पूरी तत्परता से कार्य करते हुए आवास सहित विभिन्न योजनाओं में लक्षित प्रगति लाने आवश्यक सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा कार्य में लापरवाही बरतने पर नियमानुसार कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुराने स्वीकृत आवासों, सामुदायिक शौचालय एवं शेड निर्माण के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा, इसके साथ-साथ 2023 से 24 तक के निर्माण कार्यों को भी समय-सीमा में पूरा करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में उपसंचालक पंचायत भूमिका देसाई सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS