लेटेस्ट न्यूज़
मुंगेली: पेण्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात आरोपी पहुंचे जेल | विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2026 में लोरमी के डॉ. सत्यनारायण तिवारी सम्मानित | जिले के 05 थाना क्षेत्रों में जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 10 प्रकरणों में 37 जुआरी गिरफ्तार, 10,540 रुपये नगद जप्त। | केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा | भारी मात्रा में देशी शराब लेकर बिक्री करने के उद्देश्य से परिवहन करने वाले आरोपियों पर कोटा पुलिस का प्रहार | आदिवासी समाज ने नवपदस्थ एस डी ओ पी को क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक समस्याओं से अवगत कराते हुए सौजन्य भेंट कर दी शुभकामनाएं |

RECENT POSTS

मुंगेली: पेण्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात आरोपी पहुंचे जेल

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली: पेण्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात आरोपी पहुंचे जेल

पंचायत चुनाव की रंजिश में रची गई थी हत्या की साजिश, सुपारी लेकर अपहरण के बाद गला घोंटकर की थी हत्या

मुंगेली। जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पेण्ड्री ‘स’ में हुए तुलसी साहू हत्याकांड में मुंगेली पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में हुए सरपंच चुनाव में हार की रंजिश के चलते पूर्व में गिरफ्तार मुख्य आरोपी धनीराम साहू ने हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने रुपयों के लालच में सुपारी लेकर योजनाबद्ध तरीके से तुलसी साहू का अपहरण किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को सड़क किनारे कीचड़ और झाड़ियों में फेंक दिया था।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल एवं थाना सरगांव पुलिस की संयुक्त टीम लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 5 नवंबर 2026 को दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में रुपयों के लालच में घटना में शामिल होना स्वीकार किए जाने पर पुलिस ने कुनाल बक्शी (19 वर्ष) पिता उबारन बक्शी और तारकेश्वर बघेल (22 वर्ष) पिता करन दास बघेल, दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 03, साई नगर अमेरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर को विधिवत गिरफ्तार किया। दोनों को 6 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

पहले पांच आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

इस प्रकरण में पुलिस ने इससे पहले मुख्य आरोपी धनीराम साहू सहित भुवन साहू, ओम उर्फ ओमनारायण राजपूत, सुरेंद्र जोशी और टीकाराम साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या सात हो गई है।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक यादव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नवनीत नावेलकर, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येंद्रपुरी गोस्वामी सहित पुलिस स्टाफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मुंगेली पुलिस की आम नागरिकों से अपील

पुलिस ने नागरिकों से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने, घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर पुलिस सहायता लेने की अपील की है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा